दुष्कर्म के बाद सात वर्षीया बच्ची की हत्या

कुरसेला(कटिहार) : थाना क्षेत्र के गोबराही दियारा घाट टोला में बुधवार शाम मक्के के खेत में सात वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गयी. दियारा घाट टोला के ग्रामीणों ने आरोपित अलख महतो को पकड़ कर कुरसेला पुलिस के हवाले कर दिया. कोढ़ा पुलिस निरीक्षक, कुरसेला थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह घटना की […]

कुरसेला(कटिहार) : थाना क्षेत्र के गोबराही दियारा घाट टोला में बुधवार शाम मक्के के खेत में सात वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गयी. दियारा घाट टोला के ग्रामीणों ने आरोपित अलख महतो को पकड़ कर कुरसेला पुलिस के हवाले कर दिया. कोढ़ा पुलिस निरीक्षक, कुरसेला थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह घटना की सूचना पर दियारा पहुंचे व शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया. पुलिस के समक्ष आरोपित ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने की बात स्वीकार कर लिया है.

इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. एक को भेजा घर, दूसरे को ले गया खेत : गंगापार दियारा घाट टोला निवासी व्यक्ति की दो नातिन दूध का बकाया रुपये लाने बुधवार शाम पांच बजे के करीब अलख महतो के घर गयी थी. अलख ने उनमें से एक चार वर्षीया बच्ची को घर भेज दिया और सात वर्षीय बचची को गोद में उठा कर दो सौ गज की दूरी पर स्थित मक्के के खेत लेकर चला गया. वहां अलख ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया.

दुष्कर्म के बाद…
इसके बाद उसने उसका मुंह दबा कर उसकी हत्या कर शव को मक्के के खेत में छोड़ कर घर लौट आया.
सुबह घटना हुआ उजागर : दूध का बकाया राशि लाने गयी मासूम के घर वापस नहीं आने पर परिजन रात भर खोजबीन करते रहे. खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया. सुबह मक्का खेत से अलख के भाई बाबू लाल महतो को बाहर आते-जाते देख खेत के मालिक रामोतार महतो जब मक्का खेत के अंदर पटवन के लिए घुसे तो बच्ची का शव देखा. इसकी सूचना घाट टोला और पीड़ित मासूम के परिजनों को दी. घटना की खबर दियारा सहित आसपास के क्षेत्रों में आग की तरह फैल गयी. आक्रोश में ग्रामीणों ने आरोपित के घर जाकर उसे दबोच लिया व स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया.
मामले में होगी प्राथमिकी : थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर दुष्कर्म के बाद हत्या की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. घटना के हर बिंदु पर बारिकी से जांच की जा रही है.
लोगों ने आरोपित को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
गोबराही दियारा
घाट टोला की घटना
ननिहाल में रहती थी भागलपुर की मासूम
भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के बौरिया बंडाल ग्राम निवासी पीड़िता के पिता, पत्नी व बच्चों के साथ सितंबर में गोबरारी दियारा घाट टोला ससुराल में आकर रह रहे थे. मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे.
चार बच्चों का पिता है आरोपित
घाट टोला गोबराही दियारा बिंद टोल निवासी अलख महतो, चार बच्चों का पिता है. नाविक का काम करने के अलावा वह जुआ व शराब के धंधे में भी लिप्त रहता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >