दीवार गिरने से बच्ची की मौत एक गंभीर, चल रहा इलाज

कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के सलामत नगर में एक घर के आंगन में खेल रहे बच्चे पर दीवार ढह कर गिर गयी. इससे एक बच्चे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी बच्ची की स्थिति नाजुक है. उसे परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. घटना बाबत मृतक के […]

कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के सलामत नगर में एक घर के आंगन में खेल रहे बच्चे पर दीवार ढह कर गिर गयी. इससे एक बच्चे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी बच्ची की स्थिति नाजुक है. उसे परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. घटना बाबत मृतक के परिजन के बयान पर नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सलामत नगर निवासी मो शकरुल्ला के किराये के घर में मुन्ना रहता था.

मुन्ना की पांच वर्षीय पुत्री हसीना व सामने के घर में रह रही जसीम की चार वर्षीय पुत्री सोफिया दोनों बच्चे मुन्ना के आंगन में खेल रहे थे. उसी बीच पुरानी दीवार ढह गयी. इसमें दोनों बच्ची दीवार के नीचे दब गयीं. दीवार गिरते देख हसीना की बुआ आंगन की ओर भागी तथा दीवार के नीचे दबे बच्चियों को निकालने लगी. सोफिया व हसीना दोनों बच्चियों को विधवा शहनाज ने ईंट हटाते हुए बाहर निकाला. सोफिया की हालत काफी नाजुक थी. उसने शोर किया तो घर के अन्य सदस्य व स्थानीय लोग आ गये तथा दोनों घायल बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने घायल सोफिया को देखते ही मृत घोषित कर दिया तथा हसीना का इलाज आरंभ कर दिया.

मौत की खबर से मुहल्ले में मातमी सन्नाटा
सोफिया की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मानों मातम सा छा गया. माता पिता सहित अन्य सगे संबंधी चीत्कार मारकर रोने व विलाप करने लगे. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में मानों मातमी सन्नाटा पसर गया. वहीं घायल हसीना की भी स्थिति काफी नाजुक थी. इलाज के पश्चात उसकी हालत में धीरे धीरे सुधार आने लगा. घटना बाबत स्थानीय थाना में मृतक बच्ची के पिता के बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं स्थानीय लोगों ने निर्धन जसीम की पुत्री की मौत को लेकर मुआवजा की मांग जिला प्रशासन से की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >