गुड़ व्यवसायी को चाकू से गोदा

अपराध. घात लगाये अपरािधयों ने मनिहारी में दिया घटना को अंजाम प्राणपुर थाना क्षेत्र के गुड़ व्यवसायी को मनिहारी थाना क्षेत्र में चाकू घोंप कर उससे 25 हजार रुपये लूट लिये. चाकू लगने के बाद गुड़ व्यवसायी की स्थिति नाजुक बन गयी. कटिहार : प्राणपुर थाना क्षेत्र के गुड़ व्यवसायी को मनिहारी थाना क्षेत्र में […]

अपराध. घात लगाये अपरािधयों ने मनिहारी में दिया घटना को अंजाम

प्राणपुर थाना क्षेत्र के गुड़ व्यवसायी को मनिहारी थाना क्षेत्र में चाकू घोंप कर उससे 25 हजार रुपये लूट लिये. चाकू लगने के बाद गुड़ व्यवसायी की स्थिति नाजुक बन गयी.
कटिहार : प्राणपुर थाना क्षेत्र के गुड़ व्यवसायी को मनिहारी थाना क्षेत्र में चाकू घोंप कर उससे 25 हजार रुपये लूट लिये. स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायल को इलाज के लिए मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया गया, जहां चिकित्सक ने घायल की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इधर घटना को लेकर मनिहारी पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार खुशहालपुर निवासी लालू गुप्ता पिता सत्य नारायण गुप्ता मंगलवार की देर शाम कुमारीपुर तकादा को आये थे. वह तकादा कर घर को लौट
रहे थे कि पूर्व से घात लगाये कुछ लोगों ने उसकी मोटरसाइकिल को रूकवायी तथा उसे दबोच कर मनोहरपुर बगीचा में लेकर गये. जहां अपराधियों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की तथा उसके पैकेट से पच्चीस हजार रुपये नगद व एक मोबाइल भी छिन लिया. व्यवसायी के द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसके शरीर पर कई स्थान पर चाकू का प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. आरोपी उसे मृत समझ कर वहां से फरार हो गये. इस बीच लालू लहुलूहान होकर अचेत पड़ा रहा . जब उसे होश आया तो अपने को अनुमंडल अस्पताल में पाया.
दर्ज करायी नामजद प्राथमिकी
अपराधियों द्वारा ताबड़तोड़ चाकू के प्रहार के बाद भी गुड़ व्यवसायी की जिंदगी बच गयी. मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में पहुंचे मनिहारी पुलिस को दिये बयान में लालू ने बताया कि उन तीनों में से एक की पहचान मो जलालुद्दीन के रूप में की है. घटना बाबत घायल के बयान पर मनिहारी थाना में मो जलालुद्दीन सहित तीन के विरुद्ध स्थानीय थाना में मार पीट कर राशि लूटे जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर मनिहारी पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >