मनसाही : प्रखंड क्षेत्र की चितौरिया व मोहनपुर पंचायत के लोगों ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया. इस दौरान दोपहर 12 बजे से शाम 4.30 बजे तक बीडीओ, सीओ, पीओ आदि पदाधिकारी व कर्मचारियों को करीब साढे चार घंटे तक ऑफिस के अंदर रहने को मजबूर कर दिया. इस दौरान पदाधिकारी न बाहर निकल पाये न ही अंदर जा पा रहे थे.
मनसाही प्रखंड मुख्यालय का घेराव
मनसाही : प्रखंड क्षेत्र की चितौरिया व मोहनपुर पंचायत के लोगों ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया. इस दौरान दोपहर 12 बजे से शाम 4.30 बजे तक बीडीओ, सीओ, पीओ आदि पदाधिकारी व कर्मचारियों को करीब साढे चार घंटे तक ऑफिस के अंदर रहने को मजबूर कर […]

इस कारण काम भी प्रभावित हुआ. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवक सहित आम लोग शामिल हुए. मौके पर वक्ताओं ने बीडीओ, सीओ सहित अन्य अधिकारियों के विरोध में जम कर नारेबाजी की. कहा कि इंदिरा आवास, लाल कार्ड, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, मनरेगा, जनवितरण प्रणाली की दुकानों में लूट मची हुई है. चितौरिया पंचायत भवन से जनजागरण शक्ति संगठन के द्वारा रैली भी निकाली गयी. रैली पंचायत भवन चितौरिया से होते हुए कटिहार मनिहारी मुख्य सड़क से मनसाही प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर प्रखंड मुख्यालय को घेराव किया. मनसाही अंचल पदाधिकारी प्रभात कुमार,
प्रखंड विकास उमेश प्रसाद सिंह, कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार का घेराव करते हुए प्रखंड मुख्यालय में से किसी भी पदाधिकारी व आम लोगों को अंदर या बाहर आने या जाने नहीं दिया गया. प्रखंड मुख्यालय में थाली बजा कर प्रखंड पदाधिकारी का विरोध करते हुए शाम 4: 30 बजे बीडीओ उमेश प्रसाद सिंह सहित अन्य पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर चितौरिया पंचायत के मुखिया दीपनारायण पासवान, सरपंच जितेंद्र पासवान, समिति सदस्या दीपा देवी, अनिल, मोहनपुर पंचायत के मुखिया सदाकद अली, सरपंच पति अनिल, समिति आलमगीर, समिति राजा राम, जनजागरण शक्ति संगठन के सचिव रंजीत पासवान, अरुण यादव, उपेंद्र मंडल, नीला देवी, सरस्वती देवी,जयंती कुमारी, फूलन कुमारी सहित अन्य कई गांव के लोग रैली में शामिल थे.