विधायक ने ली चोरी मामले की जानकारी

कटिहार : सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया रेलवे कॉलोनी शाखा में हुयी डकैती की घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक तारकिशोर प्रसाद अपने सहयोगियों के साथ बैंक परिसर पहुंचे. शाखा प्रबंधक एवं अन्य कर्मियों से घटना की जानकारी प्राप्त की. विधायक श्री प्रसाद ने इस घटना पर आश्चर्य व्यक्त किया. विधायक ने पुलिस अधीक्षक से […]

कटिहार : सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया रेलवे कॉलोनी शाखा में हुयी डकैती की घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक तारकिशोर प्रसाद अपने सहयोगियों के साथ बैंक परिसर पहुंचे. शाखा प्रबंधक एवं अन्य कर्मियों से घटना की जानकारी प्राप्त की. विधायक श्री प्रसाद ने इस घटना पर आश्चर्य व्यक्त किया. विधायक ने पुलिस अधीक्षक से इस घटना की चर्चा कर इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने हेतु आवश्यक कदम उठाने को कहा. श्री प्रसाद ने इस तरह की घटनाओं को रोकने हेतु बैंक के अधिकारियों से भी बात की और ऐसे उपाय करने को कहा जिससे सुरक्षा में कोई चूक न हो. विधायक श्री प्रसाद के संग लक्खी महतो, गजेंद्र नाथ पाठक, बबन झा, वीरेंद्र यादव आदि उपस्थित थे.

व्यवसायी वर्ग में दहशत
जब थाना से महज कुछ दूरी पर अज्ञात चोरों ने बड़े ही सहज तरीकों बैंक में प्रवेश कर उसके स्ट्रांग रूम के लॉक्ड को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया तो उसके आगे छोटे-छोटे शटर के लॉक्ड में कितना भरोसा है. सहायक थाना के समीप दुकानदारों में इस चोरी की वारदात से मानों दहशत सा माहौल व्याप्त हो गया है. दुकानदारों ने कहा कि जब थाना से सटे बैंक में चोरी हो गयी तो थाना व मुख्य मार्ग से अलग दुकानदार का क्या होगा. वहीं दुकानदारों ने कहा कि अगर पुलिस सभी मायने में ड्यूटी करे, तो निश्चित ही इस प्रकार की घटना पर अंकुश लगेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >