कटिहार : शहर के शहीद चौक स्थित नगर पालिका बाजार नगर निगम की ओर से कई कटरा का निर्माण कराया गया है. यह कटरा ऐसे लोगों के लिए बनाया गया था जो गरीब तबके के फुटपाथ पर दुकान लगानेवाले लोगों व व्यवसायिक वर्ग के लिए था.
नगर पालिका बाजार में कुल 30 कटरे का निर्माण नगर निगम के द्वारा कराया गया था. उक्त 30 कटरे नगर निगम द्वारा चिह्नित लोगों को आवंटन किया गया. जिनको भी यह कटरा दिया गया. उनसे किराये के तौर पर निगम को तीन सौ रूपये प्रतिमाह देना था. लेकिन यहां जिन लोगों को निगम द्वारा कटरा निर्गत कराया गया. उनमें से कुछ लोग अपने नाम कटरा कराकर कटरे को दूसरे लोगों को किराये पर दे रखा है. निगम ने दिये कटरे ऐसे लोगों के लिये थे जो गरीब तबके के बीपीएल परिवार तथा जिनके पास दुकान खोलने की जगह नहीं थी. फुटपाथ पर दुकान लगाते थे. उन्हें यह दुकान दिया गया था.
लेकिन ये लोग उस कटरे में अपना दुकान नहीं खोलकर दूसरे लोगों को दुकान खोलने के लिये दे दिया है. जिनसे इन लोगों को किराये के तौर पर मौटी रकम मिलती है. नगर निगम को इस कटरे का किराया तीन सौ रूपये प्रतिमाह देना है. वहीं ये लोग अपने कटरे को किराये पर लगाकर महीने के 8-10 हजार रूपये उठा रहे हैं. कुछ कटरा संचालकों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि कटरा नंबर पांच, जिस व्यक्ति के नाम पर आवंटित है वह दस हजार रुपये महीने किराये पर दे रखे हैं. कटरा नंबर तेरह जिनके नाम पर आवंटित है वह भी दस हजार रुपये प्रतिमाह के दर से भाड़ा वसूल कर रहे हैं. इसी तरह कटरा संख्या 16, 18, 24 के आवंटित व्यक्ति भाड़े पर चढ़ा कर लोगों से मोटी रकम वसूल रहे हैं और नगर निगम को किराये के नाम बट्टा लगा रहे हैं.
