कटिहार : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसा पॉलटेक्निक कॉलेज की समीप बुधवार की रात अपराधियों ने 18 वर्षीय युवक की हत्या कर दी. अहले सुबह जब लोगों की नींद टूटी तो देखा युवक का शव पड़ा हुआ है. लोगों ने घटना की जानकारी मुफस्सिल थाना पुलिस को दी. हत्या की खबर सुनते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष […]
कटिहार : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसा पॉलटेक्निक कॉलेज की समीप बुधवार की रात अपराधियों ने 18 वर्षीय युवक की हत्या कर दी. अहले सुबह जब लोगों की नींद टूटी तो देखा युवक का शव पड़ा हुआ है. लोगों ने घटना की जानकारी मुफस्सिल थाना पुलिस को दी. हत्या की खबर सुनते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष पुलिस सदल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गये.
मृतक युवक के भाई के बयान पर स्थानीय थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार भेड़िया रहिका गोशाला निवासी सोनू पिता मकबूल बुधवार को दिन भर पूजा पंडाल में अपने दोस्तों के साथ व्यस्त था. मृतक सोनू अपने एक अन्य दोस्त सोनू के साथ समीप हो रहे सरस्वती पूजा पंडाल में था. दोस्त सोनू ने मृतक सोनू को कहा कि वह घर जा रहा है ओर उसे भी घर से खाना खाकर आने को कहा. इस बात पर दोनों अपने-अपने घर को चला गया.
तीन से चार लोग ढूंढ़ते पहुंचे, सोनू गया था उसके साथ
प्रत्यक्षदर्शियों में मृतक सोनू का भांजा तोहिद व बहन ने कहा कि उसे तीन से चार लोग ढूंढते हुए घर पर आया था. सोनू उसके साथ ही गया था. देर रात तक नहीं लौटा उसे भी लगा कि वह पूजा पंडाल में ही होगा. सुबह उसे तथा घर वालों को मुहल्ले वालों ने बताया कि सोनू का शव प्रकाश कुमार के घर के समीप पड़ा हुआ है. सोनू की मौत की खबर लगते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचे व शव को देखते ही माहौल गमगीन हो गया. परिजनों के आंख से आंसू मानो थम ही नहीं रहे थे. स्थानीय लोगों के मानसिक पटल पर एक ही बात उभर रही थी कि आखिर उसकी हत्या किसने की. क्या वजह रही होगी सोनू की हत्या में.