ढूंढ़े नहीं मिल रहे हैं 42836 पेंशनधारी

प्रभात पड़ताल. अब विशेष अभियान चलाकर गुम हुए पेंशनधारियों को खोजेगा प्रशासन सामािजक सुरक्षा पेंशन से लाभुक वंचित न रह जायें, इसके िलए प्रशासन की ओर से पहल की जायेगी. इसके तहत एक िवशेष अिभयान चलाकर गुम हुए पेंशनधािरयों को खोजा जायेगा. कटिहार : जिला प्रशासन की ओर से चलाये गये विभिन्न माध्यमों व कोशिशों […]

प्रभात पड़ताल. अब विशेष अभियान चलाकर गुम हुए पेंशनधारियों को खोजेगा प्रशासन

सामािजक सुरक्षा पेंशन से लाभुक वंचित न रह जायें, इसके िलए प्रशासन की ओर से पहल की जायेगी. इसके तहत एक िवशेष अिभयान चलाकर गुम हुए पेंशनधािरयों को खोजा जायेगा.
कटिहार : जिला प्रशासन की ओर से चलाये गये विभिन्न माध्यमों व कोशिशों के बाद भी जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 42836 लाभुकों का अब तक पता नहीं चल पाया है. सामाजिक सुरक्षा पेंशन से योग्य लाभुक वंचित न रह जायें, इसके लिए जिला प्रशासन ने एक विशेष अभियान चलाने की तैयारी की है. विशेष अभियान के तहत गुम हुए पेंशनधारियों को खोजेगा. विशेष अभियान के तहत पहली फरवरी से 28 फरवरी तक सभी प्रखंड मुख्यालय में आधार कैंप भी लगाया जायेगा. उल्लेखनीय है कि जिले में सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन प्राप्त करने वाले लाभुकों की कुल संख्या 153142 है. अब तक इनमें से 110306 लाभुकों का ही बैंक खाता मिल पाया है.
इनमें से 48855 लाभुकों का बैंक खाता के साथ आधार सीडिंग हुआ है. उल्लेखनीय है कि पिछले कई महीने से सरकार के निर्देश के बाद पेंशनधारियों को बैंक खाता व आधार सीडिंग के लिए अभियान चलाया गया. उसके बावजूद 18 प्रतिशत लाभुक का अता पता नहीं चल पा रहा है. ये लाभुक को खोजना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है. पिछले महीने मुख्य सचिव के निर्देश पर इन पेंशनधारियों को खोजने के लिए प्रोत्साहन राशि देकर विकास मित्र, सेविका, सहायिका आदि को भी लगाया गया था. उसके बावजूद भी अब तक इन लाभुकों का पता नहीं चल पाया है.
लाभुकों की खोज को चलेगा विशेष अभियान : सरकार के निर्देश पर गुम हो चुके 42836 लाभुकों को खोजने के लिए फरवरी में विशेष अभियान चलाया जायेगा. इसके तहत प्रखंड मुख्यालय में आधार कैंप का भी आयोजन होगा. साथ ही सभी बीडीओ व सीडीपीओ को इस मुहिम में लगाया गया है. सोमवार को इस आशय से संबंधित जिला पदाधिकारी ललन जी ने आदेश जारी किया है. इसके लिए एक दिवसीय कार्यशाला का भी आयोजन जिला मुख्यालय में किया जायेगा.
प्रशासनिक सूत्रो के अनुसार योग्य लाभुक को खोजन के लिए यह अंतिम प्रयास है. इसके बाद लाभुकों का नाम सूची से हटा दिया जायेगा. उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी कई बार जिला प्रशासन के की ओर से विभिन्न स्तरों पर बैंक खाता खोलने व आधार सीडिंग के लिए प्रयास किया गया. प्रखंड मुख्यालय में कैंप भी लगाया गया. उसके बावजूद अब तक लाभुक नहीं मिल पाये हैं. डीएम के आदेश में इस बार समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट से ई-लाभार्थी पोर्टल से लाभुकों की सूची निकालकर डोर-टू-डोर जाने का निर्देश दिया गया है. निर्देश में कार्ययोजना के तहत लाभुकों की खोज कर उसका आधार सीडिंग कराने का रोडमैप भी है.
नि:शक्तजन का कैसे बनेगा आधार कार्ड : इस बीच आधार कार्ड को लेकर पेंशनधारियों में शामिल नि:शक्तजन की परेशानी बढ़ी हुई है. आधार कार्ड बनाने की जो मौजूदा प्रक्रिया है. उसमें नि:शक्तजन का आधार कार्ड बनना संभव नहीं है. ऐसे में पेंशन लाभ से इन्हें वंचित होना पड़ सकता है. साथ ही नि:शक्त पेंशनधारियों को आधार कार्ड नहीं होने की वजह से उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >