ट्रेन रोकने के आरोप में जवान सहित अन्य पर केस

कटिहार : बीते रविवार को कटिहार रेलवे स्टेशन पर डिब्रूगढ़ से नयी दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस एक घंटा ट्रेन रोककर हंगामा करने वाले आर्मी जवान सहित अन्य के विरुद्ध कटिहार आरपीएफ कार्यालय में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. कटिहार रेलवे स्टेशन अधीक्षक के बयान पर स्थानीय आरपीएफ कार्यालय में प्राथमिकी दर्ज कर आरपीएफ […]

कटिहार : बीते रविवार को कटिहार रेलवे स्टेशन पर डिब्रूगढ़ से नयी दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस एक घंटा ट्रेन रोककर हंगामा करने वाले आर्मी जवान सहित अन्य के विरुद्ध कटिहार आरपीएफ कार्यालय में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. कटिहार रेलवे स्टेशन अधीक्षक के बयान पर स्थानीय आरपीएफ कार्यालय में प्राथमिकी दर्ज कर आरपीएफ पुलिस पदाधिकारी मामले की जांच में जुट गयी है. आरपीएफ इंस्पेक्टर कार्यालय प्रभारी उज्ज्वल चौधरी ने बताया कि आरपीएफ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई में जुट गयी है. ज्ञातव्य हो कि बीते रविवार को 12423 राजधानी एक्सप्रेस डिब्रूगढ से नयी दिल्ली जाने वाली ट्रेन में टीटीई व एक आर्मी जवान में बर्थ को लेकर बहस और मारपीट हुई थी.

कहते हैं आरपीएफ इंस्पेक्टर : इस संदर्भ में इस्पेक्टर सह कटिहार कार्यालय प्रभारी उज्जवल प्रसाद चौधरी ने बताया कि स्टेशन मास्टर के दिये बयान पर आरपीएफ कार्यालय में राजधानी ट्रेन को डिटेन कर हंगामा करने के आरोप में रेलवे एक्ट उल्लंघन के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरपीएफ मामले की जांच में जुट गयी है. श्री चौधरी ने बताया कि मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >