कटिहार : मिड़चाई बाड़ी सहायक थाना के समीप अमर जवान चौक पर एस टी स्टेफेंस की वर्ग – 5 की छात्रा स्मृति, वर्ग -7 की अंवतिका सहित एक अन्य छात्रा मानव शृंखला के कतार में खड़े होने के कारण अचानक बेहोश हो गयी. जिसे अविलंब सहायक थाना में बिठाया गया. तथा अविलंब उसे मेडिकल ट्रीटमेंट दी गयी.
वहीं कटिहार जीआरपी थाना पर गांधी मध्य विद्यालय के वर्ग- 5 का छात्र राज अधिकारी भी मानव शृंखला की कतार में खड़े होने के कारण वह अचेत हो गया. मेयर विजय सिंह सह जदयू नेता ने उसे अविलंब समीप के होटल में लेकर गये. जहां समीप से गुजर रही एंबुलेंस टीम के चिकित्सक ने उसका इलाज किया गया.
