दो-तीन हजार में एक एकड़ जमीन!

फलका : जिले के फलका प्रखंड में दो से तीन हजार रुपये में एक एकड़ जमीन का लाल कार्ड मिल रहा है. जी हां रहटा पंचायत के कई ऐसे बिचौलिये फर्जीवाड़ा करने में जुटे हैं. ये भोले-भाले भूमिहीनों को जाल में फांसकर दो से तीन हजार रुपये में नकली लाल कार्ड की धड़ल्ले से बिक्री […]

फलका : जिले के फलका प्रखंड में दो से तीन हजार रुपये में एक एकड़ जमीन का लाल कार्ड मिल रहा है. जी हां रहटा पंचायत के कई ऐसे बिचौलिये फर्जीवाड़ा करने में जुटे हैं. ये भोले-भाले भूमिहीनों को जाल में फांसकर दो से तीन हजार रुपये में नकली लाल कार्ड की धड़ल्ले से बिक्री कर रहे हैं. यह काम रहटा गांव के ही नागो पंडित पिता लकडू पंडित कर रहे हैं. इन्होंने प्रखंड के दर्जनों भूमिहीनों को दो से तीन हजार रुपये लेकर नकली लाल कार्ड देकर ठगी का शिकार बनाया है.

रहटा गांव के बेचन मुनी पिता अमृत मुनी ने 2000 हजार रुपये देकर 65 डिसमिल जमीन का लाल कार्ड खरीदा था. इसका खाता नंबर 150 है, जबकि खेसरा नंबर 1835 है. वहीं दूसरी जमीन का खाता नंबर 428 है, खेसरा नंबर 1791, रकवा 26 डिसमिल कुल मिला कर 91 डिसमिल है. जबकि इसी गांव के बुच्चन मुनि ने 25 वर्ष पूर्व 74 डिसमिल जमीन खरीदी थी. अब उनकी मौत हो चुकी है. उनके बेटे संजीव कुमार मुनि ने नागो पंडित से दो हजार रुपये देकर एक साल पूर्व उक्त जमीन का लाल कार्ड खरीदा था.
इसका खाता संख्या 423 है. खेसरा नंबर 1835 है. वहीं विमल मुनी के नाम से एक एकड़ तीन डिसमिल जमीन का नकली लाल कार्ड जिसका खता नंबर 281 खेसरा नंबर 1799, 1815 है, उनके पुत्र को बेचा गया है. जब भूमिहीन बेचन मुनी पिता अमृत मुनी,
संजीव मुनी पिता बुच्चन मुनी शनिवार को फलका अंचल लाल कार्ड में मिली जमीन की रसीद कटवाने पहुचे, तो अंचलाधिकारी ने लाल कार्ड को नकली साबित कर कार्ड को जब्त कर लिया. तो दोनों कार्डधारी लाभुकों के पैरों तले जमीन खिसक गयी. तब इस बात का खुलासा हुआ की रहटा गांव के नागो पंडित ने दर्जनों लोगों को राशि लेकर नकली लाल कार्ड थमा दिया है. नकली लाल कार्ड लेने वाले संजीव कुमार एवं बेचन मुनी ने बताया की नागो मुनी ने हम लोगों के अलावा गांव के ही परशु मुनी, झकसु मुनी, मंगल मुनी, सरसु मुनी को राशि लेकर नकली लाल कार्ड दिया है. आगे उन्होंने बताया की राजस्व कर्मचारी एवं सीओ साहब ने कहा कि यह जमीन का लाल कार्ड नकली है.
बहरहाल नकली लाल कार्ड का खेल प्रखंड में धड़ल्ले से चल रहा है. सूत्रों ने बताया कि रहटा पंचायत के अलावा मोरसंडा, सोहथा, उत्तरी पंचायतों में भी पचासों लोगो को बिचौलियों द्वारा भूमिहीनों से राशि लेकर जमीन का नकली लाल कार्ड देने का खेल हुआ है. मालूम हो कि यह कार्ड अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय से निर्गत दिखाया गया है. इन सभी लाल कार्ड में फलका के पूर्व अंचलाधिकारी राधा रमन झा के हस्ताक्षर हैं, जबकि निर्गत की तारीख चार जुलाई 1991 है. इसमें फलका अंचल की मुहर भी है. इस बाबत फलका सीओ जगन्नाथ चौधरी ने बताया कि यह सभी लाल कार्ड नकली हैं. सभी नकली लाल कार्ड को जब्त कर लिया गया है. जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जायेगी.
खास बातें
फलका की रहटा पंचायत के कई बिचौलिये जुटे हैं फर्जीवाड़े में, सीओ ने जब्त किया लाभुकों का लाल कार्ड
लाल कार्डधारी जमीन की रसीद कटाने आये थे अंचल, हुआ खुलासा
कई कार्डधारियों की 25 वर्ष पहले हो गयी थी मौत पिछले वर्ष उनके पुत्र को मिला है कार्ड
दर्जनों भूमिहीन हुए इनके शिकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >