घंटे में तय हो रहा मिनटों का सफर

मुसीबत. एनएच 81 के टूट जाने से लोग परेशान पांच प्रखंडों को जोड़ने वाली यह सड़क अब चलने के काबिल नहीं रह गयी है. कोढ़ा : राष्ट्रीय राजमार्ग 81 की जर्जर स्थिति को देख क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी से मरम्मती की मांग की है. पांच प्रखंडों को जोड़ने वाली यह सड़क अब चलने के […]

मुसीबत. एनएच 81 के टूट जाने से लोग परेशान

पांच प्रखंडों को जोड़ने वाली यह सड़क अब चलने के काबिल नहीं रह गयी है.
कोढ़ा : राष्ट्रीय राजमार्ग 81 की जर्जर स्थिति को देख क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी से मरम्मती की मांग की है. पांच प्रखंडों को जोड़ने वाली यह सड़क अब चलने के काबिल नहीं रह गयी है. हालत यह है कि कटिहार से गेड़ाबाड़ी 20 किलोमीटर की दूरी तय करने में 20 मिनट की जगह एक घंटे से अधिक का वक्त लग रहा है. सड़क की स्थिति इतनी जर्जर हो गयी है कि बड़े-बड़े गढ्ढे के बीच सड़क ढूंढने से भी नहीं मिलेगा. इतनी जर्जर सड़क पर वाहनों के चलने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. गौरतलब हो कि यह सड़क कटिहार जिला की लाइफ लाइन के रूप में है. इस सड़क से होकर ही लोग जिले के कोढ़ा, फलका, समेली, बरारी एवं कुरसेला प्रखंड आना-जाना होता है. यही नहीं भागलपुर, पटना सहित अन्य जगहों पर जाने के लिए इसी सड़क का लोग इस्तेमाल करते हैं.
उस सड़क की मरम्मती की दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. प्रत्येक दिन जान जोखिम में डाल कर राहगीर यात्रा करने को विवश हैं तो मोटर चालक एवं मालिक बड़े घटना को लेकर चिंतित रहते हैं. कोढ़ा प्रखंड के गेड़ाबाड़ी से मात्र एक रास्ता जो जिला मुख्यालय तक जाती है जिसमें बीते वर्षों से दर्जनों छोटी बड़ी घटना होती रहती है. साथ ही मार्ग से जिला स्तर के अधिकारी का प्रखंड मुख्यालय के निरीक्षण एवं बड़े नेता का आगमन राष्ट्रीय राजमार्ग 81 द्वारा होना लगा रहता है. फिर भी किसी का कोई ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है. कोढ़ा विधानसभा एवं बरारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक व सांसद से क्षेत्र के लोगों ने सड़क निर्माण एवं मरम्मती को लेकर कई बार फरियाद लगायी, लेकिन जनप्रतिनिधि भी उदासीन बने हुए हैं. सरकार के कई लोगों ने आम लोगों के समक्ष यह भी कर डाला कि कोढ़ा कटिहार सड़क मार्ग का कार्य एक दो माह में नये सिरे से आरंभ होगा. लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों बनी है. विधानसभा क्षेत्र के विनय मिश्र, शंकर झा, अवधेश कुमार, डॉक्टर के एल अग्रवाल, रामनाथ पांडे, विजय सिंह सहित दर्जनों लोगों ने जिला पदाधिकारी कटिहार एवं पथ निर्माण विभाग से कोढ़ा कटिहार राष्ट्रीय राजमार्ग 81 को मरम्मत एवं नये सिरे से निर्माण करवाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >