सीएम के कार्यक्रम को लेकर बैठक में बनी रणनीति.
बरारी : खंड स्तरीय जदयू कार्यकर्ताओ की तैयारी समिति की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष करूणेशवर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जन चेतना यात्रा में अपनी भागीदारी देने का आह्वान किया है. गांधी स्मृति भवन गुरुबाजार परिसर में आयोजित प्रखंड स्तरीय तैयारी समिति की बैठक की अध्यक्षता प्रखंड युवा जदयू अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाह ने की.
कार्यक्रम संचालन चन्द्र मोहन सिंह ने किया. जदयू तैयारी समिति के मुख्य अतिथि प्रदेश जदयू उपाध्यक्ष करूणेशवर सिंह का भव्य स्वागत किया गया. प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ऐसे मुख्यमंत्री है. जिसने धरातल पर काम करने पर विश्वास करते है. गरीब, महिलाओं, युवाओं के लिए सात निश्चय के साथ विकास को बिहार की जनता के साथ मिलकर आगे बढाया है. दस दिसम्बर को कटिहार के राजेन्द्र स्टेडियम में दिन के एक बजे मुख्यमंत्री से रूबरू होकर कार्यक्रम को सफल बनाये.
इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य सूर्यदेवमंडल, नवलकिशोर चौधरी, जदयू जिला महासचिव सह मुखिया मतिऊर रहमान, जयप्रकाश सिंह, राजेन्द्र मंडल, केदारनाथ सिंह, मिथिलेश कुमार, मुखिया रंजीत झा, मनोज मंडल प्रमोद कुमार ठाकुर, गुणसागर पासवान, तनवीर आलम, अमित कुमार यादव, मोहम्मद बाबर उपेन्द्र राय, चन्द्रशेखर यादव, सुनीता देवी, भूपेंद्र सिंह, आशा देवी सहित काफी संख्या मे मौजूद थे.
