सजाया जा रहा रजवाड़ा पंचायत हड़कंप . मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी में जुटा प्रशासन

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी सतर्कता से तैयारी में जुटा है. जहां अधूरी विकास योजनों को पूरा किया जा रहा है, वहीं साफ-सफाई भी युद्ध स्तर पर की जा रही है. रजवाड़ा पंचायत में भी युद्ध स्तर पर काम पूरा किया जा रहा है. कटिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निश्चय यात्रा […]

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी सतर्कता से तैयारी में जुटा है. जहां अधूरी विकास योजनों को पूरा किया जा रहा है, वहीं साफ-सफाई भी युद्ध स्तर पर की जा रही है. रजवाड़ा पंचायत में भी युद्ध स्तर पर काम पूरा किया जा रहा है.

कटिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निश्चय यात्रा में कटिहार आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा है. कोढ़ा प्रखंड के राजवाड़ा पंचायत को सजाया संवारा जा रहा है, तो कटिहार सदर प्रखंड के समीप स्थित जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र परिसर में पौधारोपण किया जा रहा है. सदर प्रखंड की रंगाई पोताई भी की जा रही है. शहर के मुख्य पथ मिरचाईबाड़ी के डिवाइडर की भी रंगाई पोताई की जा रही है. विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने कार्यो को अपडेट किया जा रहा है. खासकर जनता से जुड़ी योजनाओं से संबंधित विभागों के अधिकारी कार्यो के निष्पादन में जुटे हुए हैं.
डीएम ने लिया जायजा : मुख्यमंत्री के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम कटिहार जिले में दस को नीतीश निश्चय यात्रा पर रहेंगे. बताया जाता है कि सीएम नौ की रात कटिहार में ही विश्राम करेंगे. निश्चय यात्रा के दौरान सीएम के कार्यक्रम की तैयारी में जुटा प्रशासन अभी तक चेतना सभा स्थल का चयन पूरी तरह से नहीं कर पाया है. शनिवार को जिला पदाधिकारी अपने अधिकारियों की टीम के साथ राजेंद्र स्टेडियम का जायजा लेने पहुंचे. माना जा रहा है कि सीएम की चेतना सभा का स्थल राजेंद्र स्टेडियम हो सकता है. हालांकि अभी अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गयी है. डीएम के साथ डीडीसी मुकेश पांडेय, एएसपी विशाल शर्मा, डीपीआरओ अक्षय रंजन सहित कई अधिकारी राजेंद्र स्टेडियम पहुंचे व जायजा लिया. उल्लेखनीय है कि कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत राजवाड़ा पंचायत के गोविंदपुर गांव में भी सीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारी चल रही है. पूर्णिया सांसद सहित कई अधिकारी लगातार राजवाड़ा का दौरा कर रहे हैं.
चल रहा है रंगाई-पोताई का काम : सीएम के आगमन को लेकर विभिन्न विभागों के दफ्तर व शहर को चमकाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. कटिहार-पूर्णिया मुख्य पथ के मिरचाईबाड़ी में डिवाइडर व सदर प्रखंड की भी रंगाई-पोताई की जा रही है. जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र का निरीक्षण सीएम द्वारा किया जाना है. ऐसे में डीआरसीसी परिषद में पौधारोपण व सजाने संवारने का काम शुरू हो चुका है.
राजेंद्र नगर स्टेडियम का निरीक्षण करते डीएम व अन्य अधिकारी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >