दीवार गिरी, दब कर बीएमपी जवान की मौत

जवान की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर कटिहार : बीएमपी-7 में तैनात जवान की मौत घर के दीवार ढहने की वजह से बुधवार को हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही कटिहार एसडीपीओ सदर अस्पताल पहुंचे. एसडीपीओ के निर्देश पर स्थानीय सहायक थाने में प्राथमिकी दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया. […]

जवान की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर

कटिहार : बीएमपी-7 में तैनात जवान की मौत घर के दीवार ढहने की वजह से बुधवार को हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही कटिहार एसडीपीओ सदर अस्पताल पहुंचे. एसडीपीओ के निर्देश पर स्थानीय सहायक थाने में प्राथमिकी दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया. बीएमपी-7 में तैनात लखन देव मुर्मू पिता पुचू मुर्मू अपने घर पर था. उसी क्रम में उसका घर की दीवार गिर गयी, जिसमें लखन मुर्मू दब कर गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन उसे सदर अस्पताल ले गये,
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ लाल बाबू यादव सदर अस्पताल पहुंचे तथा पीड़ित परिवार को आश्वासन देते हुए विभागीय कार्रवाई के लिए उसके पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया. एसडीपीओ के निर्देश पर बुधवार को मृत लखन मुर्मू का पोस्टमार्टम कर शव को उसके परिजनों को सौंपा गया. वहीं लखन मुर्मू की मौत से पुलिस महकमे में शोक व्याप्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >