आग से दर्जन भर घर जले, एक झुलसा

आग से दर्जन भर घर जले, एक झुलसाफोटो संख्या-7 कैप्सन-आग्निकांड में जलकर घर हुआ राख प्रतिनिधि, आजमनगरप्रखंड के गोरखपुर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में शनिवार की देर रात आग लगने से दर्जन भर घर सहित कई मवेशी आग की भेंट चढ़ गये. मवेशी को बचाने क्रम में गृहस्वामी मो सिकंदर आलम (40) भी आग […]

आग से दर्जन भर घर जले, एक झुलसाफोटो संख्या-7 कैप्सन-आग्निकांड में जलकर घर हुआ राख प्रतिनिधि, आजमनगरप्रखंड के गोरखपुर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में शनिवार की देर रात आग लगने से दर्जन भर घर सहित कई मवेशी आग की भेंट चढ़ गये. मवेशी को बचाने क्रम में गृहस्वामी मो सिकंदर आलम (40) भी आग से गंभीर रूप से झुलस गये. उन्हें सदर अस्पताल से केएमसीएच रेफर कर दिया गया. देर रात आग की तेज लपटों को देख लोग शोर मचाने लगे. बचाओ बचाओ की आवाज सुन आग पर काबू पाने का असफल प्रयास करते रहे. तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी और देखते ही देखते सब कुछ जल कर राख हो गया. इस अग्निकांड में दर्जन भर घरों सहित कई मवेशियों की आग में जल कर मौत हो गयी. असद हुसैन, असफाक आलम, मनोवर आलम, मंगल, परवेज, अलीमुद्दीन आदि के घर आग की भेंट चढ़ गये. इसमें लाखों की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. ये सभी बीपीएल तबके के लोग थे. मुआवजे की मांग कर रहे हैं. घटना की सूचना पर सीओ परमजीत सिरमौर ने अपने कनिष्ठ पदाधिकारी को मौके पर भेजा और अग्निपीड़ितों को हर संभव सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया. पीड़ितों की सूची भी तैयार की गयी. आग से झुलसे मो सिकंदर की पत्नी सगुना खातून व उनके बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >