शराब सेवन में छह धराया, गया जेल प्रतिनिधि,कटिहार, मद्य निषेध को लेकर कटिहार उत्पाद पुलिस जिले में लगातार छापेमारी कर रही है. रविवार को जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र के भवारा में छापेमारी कर छह लोगों को उत्पाद पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया. पकड़े गये आरोपियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद अधीक्षक अरूण मिश्रा के निर्देश पर उत्पाद अवर निरीक्षक प्रकाश कुमार के नेतृत्व में उत्पाद पुलिस ने हसनगंज थाना क्षेत्र के भवारा में छापेमारी अभियान चलाया. इस क्रम में छापेमारी टीम ने लालु कुमार, मुकेश कुमार चौधरी, जयनारायण यादव, रविंद्र कुमार उरांव, यंदन कुमार व तेतर महतो को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया. इस संदर्भ में उत्पाद अधीक्षक अरूण कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध उत्पाद अधिनियम के संशोधित धारा 2016 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं श्री मिश्रा ने बताया कि सितंबर माह में अबतक कुल 53 आरोपियों को शराब सेवन व शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
शराब सेवन में छह धराया, गया जेल
शराब सेवन में छह धराया, गया जेल प्रतिनिधि,कटिहार, मद्य निषेध को लेकर कटिहार उत्पाद पुलिस जिले में लगातार छापेमारी कर रही है. रविवार को जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र के भवारा में छापेमारी कर छह लोगों को उत्पाद पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया. पकड़े गये आरोपियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर […]
