नार्थ इस्ट ट्रेन से 91 बोतल विदेशी शराब बरामद

कटिहार : गोवाहाटी से आनंद विहार जाने वाली एनई ट्रेन से कटिहार जीआरपी ने चेकिंग अभियान चलाकर 91 बोतल विदेशी शराब बरामद किया. जीआरपी ने उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज कर शराब को जब्त कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुवाहाटी से आंनद विहार जाने वाली नार्थ इस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के थ्री टायर कोच […]

कटिहार : गोवाहाटी से आनंद विहार जाने वाली एनई ट्रेन से कटिहार जीआरपी ने चेकिंग अभियान चलाकर 91 बोतल विदेशी शराब बरामद किया. जीआरपी ने उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज कर शराब को जब्त कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुवाहाटी से आंनद विहार जाने वाली नार्थ इस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के थ्री टायर कोच में जीआरपी ने चेकिंग अभियान चलाया. जिस क्रम में सीट के नीचे रखे दो बैग को संदेह के आधार पर जब्त किया. जब्त बैग को खोला गया तो उससे 91 बोतल विदेशी शराब जब्त किया.

वहीं दूसरी ओर आरपीएफ कमांडेट मोहम्म्द शाकिब के निर्देश पर आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव बासु ने कटिहार प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान चलाया. जिस क्रम में दो अवैध भेंडर को आरपीएफ ने पकड़ लिया. आरपीएफ ने पकड़े गये भेंडर को कटिहार रेल कोर्ट के सुपुर्द कर दिया. बासु ने बताया कि रेलवे यात्री की सुविधा को देखते हुए इस प्रकार का अभियान कटिहार आरपीएफ चलाते आ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >