व्हील चेयर से घर-घर करता था शराब की सप्लाई

बारसोई : एक नि:शक्त अपने व्हील चेयर में रखकर घर-घर जाकर शराब की बिक्री करता था. उसे पुलिस ने शराब के साथ धर दबोचा. आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है. प्रखंड के बारसोई थाना क्षेत्र के बलतर पंचायत में घर- घर शराब सप्लाई करने वाले गिरोह में […]

बारसोई : एक नि:शक्त अपने व्हील चेयर में रखकर घर-घर जाकर शराब की बिक्री करता था. उसे पुलिस ने शराब के साथ धर दबोचा. आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है. प्रखंड के बारसोई थाना क्षेत्र के बलतर पंचायत में घर- घर शराब सप्लाई करने वाले गिरोह में से एक को पांच लीटर अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया.

थाना अध्यक्ष दलजीत झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की बारसोई में घर घर शराब सप्लाई करने वाला गिरोह काम कर रहा है. इसके लिए विशेष अभियान चलाया गया और अंततः गिरोह के एक सदस्य बलतर निवासी मो एनामुल को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार युवक नि:शक्त है तथा व्हील चेयर से आना जाना करता है. उसी में शराब रखकर मांग के अनुसार गंतव्य तक पहुंचाता है. उन्होंने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इसके लिए छापेमारी की जा रही है. जब्त अंग्रेजी शराब में 500 एमएल के नौ बोतल रॉयल गोल्ड एवं 200 एमएल के पांच बोतल फ्रूटी के आकर के कागज के पैकेट में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >