मनिहारी : नगर के चरवाहा विधालय के समीप चल रहे बाढ राहत शिविर में भोजन और स्वास्थ्य सुविधा के साथ – साथ बच्चों को शिक्षा भी दी जा रही है . मध्य विद्यालय समदा की प्रधानाध्यापिका मंगला कुमारी शिविर में बाढ से प्रभावित बच्चों को पढाती है .प्रधानाध्यापिका मंगला कुमारी ने बताया कि बाढ राहत शिविर में शिक्षा भी बच्चों को मिल रही है .शिविर में बच्चे भी पढते देखें गए .इस कार्य में समदा विधालय के शिक्षक भी सहयोग कर रहे हैं .
चरवाहा विधालय सहित नयाटोला में बाढ का पानी आने से सैकडों परिवार मनिहारी – कटिहार मुख्य सडक पर शरण लिए हुए है .इन सभी परिवारों के लिए अनुमंडल पदाधिकारी अरूण कुमार सिंह ने बाढ राहत शिविर की व्यवस्था की है. इस बाढ राहत शिविर में नाश्ता और दिन रात का भोजन दिया जा रहा है .बीडीओ श्री राम पासवान ,सीओ चंद्र कुमार , मनिहारी नगर कार्यपालक पदाधिकारी प्रफुल्ल चंद यादव ,सीडीपीओ संगीता कुमारी, कृषि समन्वयक नवीन कुमार शिविर के सफल आयोजन में जुटे हुए हैं
शिविर में विधिक सहायता की व्यवस्था
मनिहारी, मनिहारी के चरवाहा विधालय के राहत शिविर में बाढ पीडितों के लिए विधिक सहायता की व्यवस्था की गयी है .जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार के निर्देश पर दो पारा विधिक स्वयं सेवक चंचल कुमार झा और सोनी कुमारी बाढ पीडितों को विधिक सहायता प्रदान कर रही है .पारा विधिक स्वयं सेवकों ने बताया कि यदि किसी बाढ पीडितों को विधिक सहायता की आवश्यकता होगी तो उसे इस शिविर में सहायता दी जाएगी
