कुरसेला बाजार में घुसा पानी

बाढ़ का कहर. एनएच 31 के कई स्थानाें पर बढ़ा पानी का दबाव नये इलाके में बाढ़ का पानी घुसने से लगों में भय का माहौल है. लोग सुरक्षित स्थान की अोर पलायन कर रहे हैं. कुरसेला पावर सब स्टेशन भी पानी से चारों तरफ घिर चुका है. कुरसेला : गुमटी टोला लिंक तटबंध कटने […]

बाढ़ का कहर. एनएच 31 के कई स्थानाें पर बढ़ा पानी का दबाव

नये इलाके में बाढ़ का पानी घुसने से लगों में भय का माहौल है. लोग सुरक्षित स्थान की अोर पलायन कर रहे हैं. कुरसेला पावर सब स्टेशन भी पानी से चारों तरफ घिर चुका है.
कुरसेला : गुमटी टोला लिंक तटबंध कटने के बाद बाढ़ के हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं. बांध से पानी का प्रवाह तेजी फैल कर नये क्षेत्रों को बाढ़ के चपेट में ले रहा है. इसके खौफ से संबंधित इलाके के लोग जानमाल के सुरक्षा को लेकर भयभीत हैं. पानी का तेज बहाव फैल कर कुरसेला बाजार तक पहुंच चुका है. कुरसेला का विद्युत पावर सब स्टेशन बाढ़ के पानी से चारों तरफ से घिर चुका है. पावर सब स्टेशन में बाढ़ का पानी के प्रवेश करने के स्थितियों में कुरसेला समेली बरारी फलका व सीमावर्ती पूर्णिया जिले के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप हो सकती है.
बाढ़ वृद्धि के गति से 24 घंटे के बीच कुरसेला अयोध्यागंज बाजार उत्तरी मुरादपुर पंचायत में बाढ़ का पानी प्रवेश कर सकता है. फिलहाल कुरसेला बाजार के पावर सब स्टेशन के करीब की आबादी बाढ़ से प्रभावित हो चुकी थी. घरों में पानी प्रवेश करने से लोगों में अफरातफरी मची है. उपर उठता बाढ़ का पानी अयोध्यागंज बाजार की तरफ बढ़ रहा है. देवीपुर गांव प्रभावित हो चुका है. नये क्षेत्र में बाढ़ का पानी प्रवेश होने से धान, पाट, केला, मक्का की फसल बरबाद हो रही है. किसान फसलों की क्षति को लेकर हलकान हो गये हैं. बांध से निकल रहा पानी अब तक दर्जनों गांवों ओर दो लाख के करीब आबादी को प्रभावित कर चुका है. प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश गांवों की आबादी पूर्व से बाढ़ तबाही को झेलती आ रही है. जिस तजी से पानी के आगे बढ़ने का रफ्तार बना हुआ है. उससे कुरसेला प्रखंड क्षेत्र पर बाढ़ तबाही की मुसीबत खड़ी हो गयी है. उधर कुरसेला से डुम्मर के बीच एनएच-31 पर कई स्थानों पर पानी के लगातार दबाब बढ़ रहा है. एसएच-77 को बाढ़ का फैलता पानी प्रभावित कर सकता है. दोनों ही मार्गो पर बाढ़ संकट के खतरे के हालात बढ़ रहे हैं. तबाही का तांडव अधिक गहराने की आशंका बढ़ती जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >