मनिहारी शहर में भी घुसा बाढ़ का पानी, मचा हड़कंप

मनिहारी : मनिहारी शहर में भी बाढ़ का पानी शुक्रवार को वार्ड 9 के आजमपुरगोला व धम्मकटोला में घुसा गया. नगर के धम्मकटोला व आजमपुरगोला में मुख्य सडक पर दो फीट से अधिक पानी बह रहा है. धम्मकटोला निवासी निरंजन यादव ने बताया कि गुरुवार रात से लगातार पानी में बढोत्तरी हो रही है. बाढ़ […]

मनिहारी : मनिहारी शहर में भी बाढ़ का पानी शुक्रवार को वार्ड 9 के आजमपुरगोला व धम्मकटोला में घुसा गया. नगर के धम्मकटोला व आजमपुरगोला में मुख्य सडक पर दो फीट से अधिक पानी बह रहा है. धम्मकटोला निवासी निरंजन यादव ने बताया कि गुरुवार रात से लगातार पानी में बढोत्तरी हो रही है. बाढ़ का पानी आने से लोग दहशत में है. बाढ का पानी टॉप कर मनिहारी मुख्यालय आना पडता है. बघार के मैदनीपुर में भी पानी तेजी से बढ़ रहा है.
समस्त बघार पंचायत में बाढ़ का पानी आ गया है. नगर पार्षद उत्तम यादव ने बताया कि वार्ड 9 में लगभग 600 परिवार बाढ़ से प्रभावित हो गये हैं. पार्षद ने बताया कि नाव और सूखा राशन की तुरंत जरूरत है. पार्षद ने कहा कि बाढ़ सहायता राशि देने की मांग प्रशासन से की है. नगर के नयाटोला विधायक आवास के समीप भी गंगा नदी का पानी तेजी से वार्ड दो की ओर बढ़ रहा है. मनिहारी के उत्तरी काटाकोश और दक्षिणी कांटाकोश में भी नये इलाके में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. मनिहारी के नारायणपुर, नीमा, आदि पंचायतों में भी बाढ़ का पानी नये गांव में घुस रहा है. इसके अलावा बौलिया, बाघमारा व दिलारपुर के नीचले इलाके में पानी घर में प्रवेश किया है. जिससे बाढ़ पीडित काफी परेशान हैं. धुरियाही पंचायत पूरा जलमग्न हो गया है. नवाबगंज पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मंजय साह ने बताया कि नवाबगंज में भी बाढ़ का पानी आ गया है. हालांकि प्रशासन ने कई पंचायतों में सूखा राशन का वितरण शुरू कर दिया है.
एनडीआएफ की टीम पहुंची मनिहारी
राज्य सरकार ने बाढ़ पीडितों के सहायता के लिए एनडीआएफ की टीम मनिहारी शुक्रवार को भेज दी है. एसडीओ अरूण कुमार सिंह ने एनडीआएफ की टीम को बाघमारा बौलिया दीयरा आदि जरूरत मंद जगहों पर भेजा. मौके पर बीडीओ श्रीराम पासवान, सीओ चंद्र कुमार भी मौजूद थे. एनडीआएफ की टीम मनिहारी पहुंचने पर बाढ़ पीडितों को अब सहायता मिल पायेगी.
मनिहारी में चौदह हजार पांच सौ परिवार बाढ़ से प्रभावित : मनिहारी में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से सभी चौदहों पंचायत सहित शहर में भी बाढ़ का पानी घुसने लगा है.
अनुमंडल पदाधिकारी अरूण कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि मनिहारी में चौदह हजार पांच सौ परिवार बाढ से प्रभावित हुए हैं. जिसमें से सात हजार परिवार के बीच सुखा राशन चुड़ा गुड़ का वितरण किया गया है. मनिहारी में और सूखा राशन का वितरण किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि चार जगह पर शिविर में पका हुआ भोजन दिया जा रहा है. मनिहारी में अभी 39 नाव चल रही है. अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि आवश्यकता अनुसार और नाव चलायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >