नाव परिचालन को मिली हरी झंडी

कटिहार : मनिहारी-साहेबगंज के बीच महीनों से बंद नाव परिचालन अब फिर से शुरू हो जायेगा. डीएम ललन जी ने व्यक्तिगत रुचि लेकर साहेबगंज के उपायुक्त से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेकर नाव परिचालन को हरि झंडी दे दी है. इसे मनिहारी नाविकों के लिए स्वतंत्रता दिवस का तोहफा माना जा रहा है. उल्लेखनीय है कि नाव […]

कटिहार : मनिहारी-साहेबगंज के बीच महीनों से बंद नाव परिचालन अब फिर से शुरू हो जायेगा. डीएम ललन जी ने व्यक्तिगत रुचि लेकर साहेबगंज के उपायुक्त से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेकर नाव परिचालन को हरि झंडी दे दी है. इसे मनिहारी नाविकों के लिए स्वतंत्रता दिवस का तोहफा माना जा रहा है.

उल्लेखनीय है कि नाव परिचालन पिछले 10 माह से बंद है. इससे नाविकों के बीच भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. नाव परिचालन को शुरू कराने को लेकर नाविकों का प्रतिनिधिमंडल कई बार जिला पदाधिकारी से मिलकर पहल करने का आग्रह किया था. साथ ही स्थानीय स्तर पर कई आंदोलन भी किये गये थे. नाव परिचालन बंद रहने की वजह से न केवल नाविकों तथा उनके परिजनों के लिये आजीविका की एक बड़ी समस्या खड़ी हो गयी थी,
बल्कि गिट्टी व अन्य सामग्रियों की किल्ल्त से भी लोगों को जूझना पड़ रहा था. इसके पूर्व भी वर्ष 2013 में 15 महीने तक नाव परिचालन बंद रहा था. उस समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हस्तक्षेप से नाव परिचालन शुरू किया गया था. फिर दस माह पूर्व नाव परिचालन को बंद कर दिया गया. डीएम ललन जी ने इस मामले को गंभीरता से लेकर पहल करना शुरू किया. साहेबगंज के उपायुक्त से इस संबंध में कई बार बातचीत की.
शुक्रवार को साहेबगंज के उपायुक्त ने नाव परिचालन को लेकर अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया. डीएम ललन जी ने बताया कि अब नाव परिचालन शुरू हो जायेगा. नाव परिचालन नहीं होने से स्थानीय नाविकों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी थी. नाव परिचालन के लिए डीएम की पहल पर अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद अब मनिहारी और साहेबगंज के बीच नाव परिचालन शुरू हो जायेगा.
नाविकों में इस बात को लेकर काफी हर्ष है तथा वे डीएम की पहल की सराहना कर रहे हैं.
डीएम की पहल पर मनिहारी के नाविकों को स्वतंत्रता दिवस का तोहफा
दस महीने से बंद है नावों का परिचालन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >