राष्ट्रीय लोक अदालत में दो करोड़ एकहत्तर लाख से अधिक की वसूली

कटिहार : व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंकों ने शनिवार को ऋणधारियों के साथ समझौता किया. इस दाैरान दो करोड़ एकहत्तर लाख रुपये से अधिक की वसूली हुई. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मूल रूप राष्ट्रीयकृत बैंकों के ऋण धारकों को समझौता के […]

कटिहार : व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंकों ने शनिवार को ऋणधारियों के साथ समझौता किया. इस दाैरान दो करोड़ एकहत्तर लाख रुपये से अधिक की वसूली हुई. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मूल रूप राष्ट्रीयकृत बैंकों के ऋण धारकों को समझौता के तहत एलपीए हुए खाते आदि से संबंधित मामलों का निबटारा किया गया. इसका उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार चंद्रशेखर झा ने किया.

मौके पर उपस्थित ऋणधारकों और पक्षकारों से उन्होंने लोक अदालत का भरपूर लाभ उठाने की अपील की. जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने लोक अदालत के आयोजन को लेकर सभी स्तरों पर संपूर्ण व्यवस्था कर रखी थी, लेकिन कई बैंकों के नकारात्मक रूख रहने के कारण पक्षकार नाराज दिखे. कई ऋण खाताधारियों का आरोप था कि वे घर जा जाकर पहले ही तोलमोल कर लेते हैं और जब लोक अदालत में आते हैं तो बैंक के पदाधिकारियों के रूख बदल जाते हैं.

कई पक्षकार बिना समझौता अथवा बातचीत के ही वापस जाते देखे गये. मौके पर विभिन्न बेंचों के पीठासीन पदाधिकारी अवर न्यायाधीश प्रथम यूके शर्मा, अवसर न्यायाधीश पंचम रण विजय कुमार, अवर न्यायाधीश छह सुनील कुमार, अवर न्यायाधीश बारसोई सर्वजीत सहित प्राधिकार के प्रधान सहायक आशीष कुमार झा, सहायक विजय शंकर झा, सिंदु कुमार, मुकेश कुमार सहित कई अधिवक्ता एवं विभिन्न बैंकों के कर्मचारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >