139 बोतल विदेशी शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

कटिहार : नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बंगाल से ऑटो पर लाद कर कटिहार लाये जा रहे 139 बोतल विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है. बेतल मिशन चर्च के निकट ऑटो चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब का […]

कटिहार : नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बंगाल से ऑटो पर लाद कर कटिहार लाये जा रहे 139 बोतल विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है. बेतल मिशन चर्च के निकट ऑटो चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब का अवैध कारोबार करने वाले लोग बंगाल से भारी मात्रा में ऑटो में शराब भरकर कटिहार ला रहे हैं. इसी सूचना पर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई की. गिरफ्तार शराब कारोबारी अमित मिश्रा उर्फ नवीन मिश्रा सौरिया, पप्पू साह दो नंबर कॉलोनी एवं प्रसन्नजीत नंदी दिगघी का निवासी है. तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

देसी शराब जब्त: पूर्ण शराबबंदी को लेकर उत्पाद विभाग लगातार छापेमारी कर रही है. इसी क्रम में शंकरगंज आजमपुर थाना क्षेत्र सेमापुर ओपी में कारी कोसी नदी पार कर कछार पर सौ डब्बों में रखा देसी शराब जब्त किया गया. इसका वजन 1100 किलो है. इसके साथ ही दर्जनों भट्टियों को ध्वस्त किया गया. सभी संचालक फरार हैं. वहीं दिग्घी टोला से बिनोद पोद्दार को शराब सेवन के मामले में गिरफ्तार किया गया. शहर में रात्री कालीन गश्ती में दिग्घी टोला में लावारिस साइकिल में से एक झोले में से आठ बोतल अंगरेजी शराब बरामद किया गया.
बारसोई प्रतिनिधि के अनुसार, कालियागंज से कटिहार जाने वाली राधिकापुर पैसेंजर ट्रेन में शनिवार की दोपहर 12:00 बजे बारसोई जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से चेकिंग की. इस दौरान ट्रेन के डब्बे से 46 बोतल अवैध शराब मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. जीआरपी दारोगा मुजम्मिल खान ने बताया की बंगाल निर्मित 46 बोतल देसी शराब को ट्रेन के शौचालय से जब्त किया गया है. ज्ञात हो कि बारसोई क्षेत्र बंगाल की सीमा से सटा हुआ है. बारसोई सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण तस्करी का मुख्य केंद्र बन गया है तथा यहां अवैध शराब की बिक्री भी काफी होती है. हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा इस पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है. कई बार छापेमारी में शराब जब्त होने पर भी तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >