एक मात्र रेल ओवर ब्रिज की दबाव के कारण स्थिति जर्जर

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, प्राथमिकी दर्ज घटना स्थल पर जांच करती पुलिस. आजमनगर : आजमनगर थाना के महादलित टोले में दहेज के लिए एक नवविवाहिता की गला दबा कर हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम […]

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, प्राथमिकी दर्ज

घटना स्थल पर जांच करती पुलिस.
आजमनगर : आजमनगर थाना के महादलित टोले में दहेज के लिए एक नवविवाहिता की गला दबा कर हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. इधर मृतका काजल देवी के चाचा के लिखित आवेदन पर आजमनगर थाना में दहेज हत्या किये का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. मिली जानकारी के अनुसार महादलित टोला निवासी मनोहर राय की पत्नी काजल देवी (25) की गला दबा कर ससुराल वालों ने हत्या कर दी है.
घटना बुधवार की देर रात की बतायी जा रही है. उसके चाचा लक्ष्मन दास ने आजमनगर थाना में मामला दर्ज कराया है. आवेदन में कहा है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही उसके पति व ससुराल वाले मारपीट करदहेज स्वरूप रुपये और मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे. दहेज में नकद राशि व बाइक नहीं देने के कारण भतीजी की दहेज लोभियों ने मारपीट कर गला दबा हत्या कर दी. इस मामले में उसके पति मनोहर राय सहित सास, भैसूर आदि को नामजद किया गया है. हालांकि उक्त मामले में सभी आरोपी घटना के बाद फरार हो गये हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को लेकर थाना में कांड संख्या 222/16 दर्ज कर जांच की जा रही है. सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी 24 घंटे के अंदर करना उनकी प्राथमिकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >