कटिहार : जिले में एड्स विभाग द्वारा जागरूकता के बावजूद भी एचआईवी पीड़ितों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. सबसे ज्यादा परदेस में खटने वाले लोग इस बीमारी के शिकार हो रहे हैं. ये परदेस में कमाने जाते हैं और यौन संक्रमण का शिकार हो जाते हैं. परदेस से जब घर आते हैं, तो पत्नी को भी यह बीमारी सौगात में दे देते हैं. राज्य एवं केंद्र सरकार की पहल के बावजूद भी अब तक जो भी जन जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, उसका बहुत कम ही लोग फायदा उठा रहे हैं. नतीजतन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है.
बढ़ रही एचआइवी पीड़ितों की संख्या
कटिहार : जिले में एड्स विभाग द्वारा जागरूकता के बावजूद भी एचआईवी पीड़ितों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. सबसे ज्यादा परदेस में खटने वाले लोग इस बीमारी के शिकार हो रहे हैं. ये परदेस में कमाने जाते हैं और यौन संक्रमण का शिकार हो जाते हैं. परदेस से जब घर आते हैं, […]

कितने हैं संक्रमित : पूरे जिले में कुल 2476 एचआइवी संक्रमित लोग हैं. इनमें 1353 पुरुष तथा 1110 महिलाएं शामिल हैं. वर्ष 2015-16 में लगभग 50 हजार लोगों ने जांच करायी. इसमें 326 एचआइवी पॉजीटिव पाये गये. उपरोक्त दर्शाये गये आंकड़ों के मुताबिक सभी लोग एआरटी सेंटर से नियमित दवा नहीं लेते हैं. कुछ लोक लाज के भय से सेंटर तक नहीं पहुंच पाते हैं.
कहते हैं डीपीएम : डीपीएम सोनिक प्रकाश ने बताया कि एड्स को लेकर समय-समय पर जन जागरूकता अभियान चलाया जाता है, ताकि लोग इस बीमारी से अपने आप को बचा सकें.