सहरसा से बोलेरो बरामद मासूम बच्ची का पता नहीं

कटिहार : प मालिक जितेंद्र अग्रवाल की पोती के अगवा होने के चौबीस घंटे बाद भी पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं मिला है. हालांकि पुलिस बच्ची की बरामदगी के लिए आसपास के जिलों में लगातार छापेमारी कर रही है. गुरुवार को बच्ची को अगवा करने में प्रयोग में लायी गयी बोलेरो को सहरसा रेल […]

कटिहार : प मालिक जितेंद्र अग्रवाल की पोती के अगवा होने के चौबीस घंटे बाद भी पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं मिला है. हालांकि पुलिस बच्ची की बरामदगी के लिए आसपास के जिलों में लगातार छापेमारी कर रही है. गुरुवार को बच्ची को अगवा करने में प्रयोग में लायी गयी बोलेरो को सहरसा रेल स्टेशन की पार्किंग से पुलिस ने बरामद कर लिया, लेकिन बच्ची का कुछ अता-पता नहीं चला.

परिजनों ने किसी से दुश्मनी होने से इनकार किया है, इससे फिरौती के लिए बच्ची के अपहरण की आशंका जतायी जा रही है. पुलिस इस मामले में एनबीआर स्कूल के मैजिक वाहन के चालक मिट्ठु मिश्रा समेत अपहरण करने वाले मिथुन के पिता सोने लाल पासवान व डुमरिया गांव के मनोज पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. सोनेलाल पासवान भी एनबीआर स्कूल में वाहन चालक है. वहीं डुमरिया गांव से हिरासत में लिया गया युवक मिथुन का करीबी रिश्तेदार है. घटना के बाद से जितेंद्र अग्रवाल का पूरा परिवार सदमे में है.

घटना को लेकर जितेंद्र अग्रवाल का एचपी पेट्रोल पंप गुरुवार को बंद रहा. अपहृत मासूम स्पर्श का स्कूल भी बंद रहा. स्कूल संचालक मनोज चौरसिया ने बताया कि जब तक बच्ची का बरामदगी नहीं हो जाती है, तब तक स्कूल बंद रहेगा. कुरसेला व अयोध्यागंज बाजार में भी चहल-पहल कम दिखी. उधर, मासूम बच्ची के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. अपहृत स्पर्श की मां सपना अग्रवाल बेटी के इंतजार में बदहवास-सी हो गयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >