छेड़खानी के आरोपी एसओ को जमानत

रविवार की रात लोगों ने आरोपी एसओ की बंधक बना कर की थी पिटाई कटिहार : जेल में बंद फलका थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को न्यायालय से मंगलवार को जमानत मिल गयी. सुनील सिंह की ओर से मंगलवार को जमानत आवेदन पर सुनवाई करते हुए अपर मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी पंचम सुनील कुमार (तृतीय) की अदालत […]

रविवार की रात लोगों ने आरोपी एसओ की बंधक बना कर की थी पिटाई

कटिहार : जेल में बंद फलका थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को न्यायालय से मंगलवार को जमानत मिल गयी. सुनील सिंह की ओर से मंगलवार को जमानत आवेदन पर सुनवाई करते हुए अपर मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी पंचम सुनील कुमार (तृतीय) की अदालत ने जमानत दे दी. जमानत मिलने के बाद पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों में खुशी का माहौल देखने को मिला. उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों का कहना था कि उन्हें
अदालत पर भरोसा है. जल्द ही इस मामले में न्यायालय से दूध का दूध व पानी का पानी हो जायेगा. गौरतलब हो कि फलका थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह पर आरोप है कि उन्होंने रविवार की रात नशे में धुत होकर एक महिला के साथ छेड़खानी की. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बंधक बनाकर उनकी जमकर पीटाई की थी. बाद में एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन के नेतृत्व में कई थानाें की पुलिस मौके पर पहुंची थी व आरोपी थानलाध्यक्ष को भीड़ से मुक्त कराया था. सोमवार को भी आरोपी थानाध्यक्ष को जमानत कराने का काफी प्रयास किया गया था, लेकिन उन्हें न्यायालय ने जेल भेज दिया था.
प्राथमिकी से ग्रामीणों में आक्रोश
फलका बाजार में रविवार की रात थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को छेड़खानी के आरोप में बंधक बनाकर पीटाई करने मामले में आरोपी थानाध्यक्ष की ओर से दर्ज कराये गये मामले को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने अपने पावर का गलत ढंग से इस्तेमाल किया है. आरोप है कि पुलिस वाले मामले को दबाने के लिए ग्रामीणों के विरुद्ध मामला दर्ज कराये हैं. ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि इस मामले में वरीय पदाधिकारी से न्याय की गुहार लगायी जायेगी. इधर पांच नामजद एवं 50 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज होने के बाद ग्रामीणों में हड़ंकप की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस बदले की भावना से लोगों को परेशान करने के लिए मामला दर्ज की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >