बलिया बेलौन : महानंदा नदी में बाढ़ आने से एक सप्ताह बाद भी राहत सुविधा, प्लास्टिक सीट नहीं मिलने से गुस्साये लोगों ने बुधवार को भैंसबंधा तटबंध में विरोध प्रदर्शन करते हुए यातायात ठप कर दिया. लोगों ने बताया कि किसी भी अधिकारी या बाढ़ विभाग के अधिकारी को जाने नहीं दिया जायेगा.
जिला पदाधिकारी सिर्फ बैठक करने में जुटे हैं. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक डॉ एमआर हक ने कहा कि बाढ़ की स्थिति 1987 में आये विनाशकारी बाढ़ के जैसी है. हवाई सर्वे कर लोगों को राहत पहुंचाने का काम करना चाहिये. लेकिन जिस्तर का एक भी अधिकारी अब तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा नहीं किया. लोगों को एक वक्त का खाना नहीं मिल रहा है. जानकारी के अनुसार सिकोरना, जाजा के लोग घर छोड़ प्रखंड मुख्यालय आने की तैयारी में हैं.
