15 को पीएम करेंगे पुरस्कृत

विद्यालय स्वच्छता पुरस्कार के िलए जल्द करें रजिस्ट्रेशन साफ-सफाई व स्वच्छ रहने वाले विद्यालयों को केंद्र सरकार पुरस्कृत करेगी. इसके लिए विद्यालय प्रधान को ऑनलाइन पंजीकरण कराना पड़ेगा. इसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई है. कटिहार : केंद्र व राज्य सरकार के निर्देश पर स्थानीय शिक्षा विभाग ने इसके लिए अभियान तेज कर दिया है. दरअसल […]

विद्यालय स्वच्छता पुरस्कार के िलए जल्द करें रजिस्ट्रेशन

साफ-सफाई व स्वच्छ रहने वाले विद्यालयों को केंद्र सरकार पुरस्कृत करेगी. इसके लिए विद्यालय प्रधान को ऑनलाइन पंजीकरण कराना पड़ेगा. इसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई है.
कटिहार : केंद्र व राज्य सरकार के निर्देश पर स्थानीय शिक्षा विभाग ने इसके लिए अभियान तेज कर दिया है. दरअसल 31 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले विद्यालय ही पुरस्कार पाने के हकदार होंगे. जिला शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध पंजीकरण कराने के लिए मुहिम चलायी जा रही है. इसके लिए बकायदा जिला मुख्यालय में प्रखंड साधनसेवी व संकुल समन्वयकों की दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का भी आयोजन किया गया है. कटिहार जिले में 500 विद्यालयों को स्वच्छ बनाने के लिए मुहिम चलायी जा रही है. इन्हीं स्कूलों के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश भी जारी किया गया है.
500 विद्यालय का रखा गया है लक्ष्य : जिले में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए 500 विद्यालयों का ऑनलाइन पंजीकरण कराने का लक्ष्य रखा गया है. सहायक परियाेजना पदाधिकारी समर विजय सिंह ने बताया कि प्रत्येक प्रखंड साधनसेवी पांच व संकुल समन्वयक दो विद्यालयों का अनिवार्य रूप से स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवायेंगे. ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया सहित स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए पात्रता आदि विभिन्न जरूरी दिशा निर्देशों के बारे में बीआरपी व सीआरसीसी का दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर उन्हें जानकारी दी गयी. कार्यशाला में तकनीकी सहयोग की जानकारी सर्व शिक्षा अभियान के एमआइएस प्रभारी राजीव कुमार निराला सहित कई अन्य साधनसेवी ने दी.
100 स्कूलों को मिलेगा पुरस्कार : ऑनलाइन पंजीकरण के बाद जिलास्तरीय चयन समिति द्वारा 48 विद्यालयों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए अनुशंसा करके राज्य मुख्यालय को भेजेगा. राज्यस्तरीय चयन समिति द्वारा राज्यभर से 40 विद्यालयों को इस पुरस्कार के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेजा जायेगा. केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्तर पर 100 विद्यालयों को 15 अगस्त को राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को यह पुरस्कार स्कूल प्रधानों को देंगे.
कहते हैं डीपीओ
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एसएसए श्रीराम कुमार ने बताया कि स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है. इसके लिए बीइओ को निर्देश दिया गया है.
ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण
मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार नामक एक मोबाइल एप विकसित किया गया है. इच्छुक विद्यालय प्रधान गुगल प्ले स्टोर में जाकर इस मोबाइल एप को इंस्टॉल करेंगे. उसके बाद ऑनलाइन पंजीकरण करेंगे. पंजीकरण होने के बाद प्रश्नावली आयेगी. प्रश्नावली का ऑनलाइन जवाब भी विद्यालय प्रधान को देना होगा. विद्यालय के स्वच्छता से जुड़े प्रश्न उसमें होंगे. प्रश्नावली का जवाब देने के बाद उस विद्यालय का पंजीकरण स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए हो जायेगा. इच्छुक विद्यालय विभाग की वेबसाइट पर भी जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >