इधर ठनका गिरने से दाे बच्चों की मौत

मनसाही (कटिहार) : प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा बलुआ मुसहरी टोला में शनिवार को दो बच्चों की ठनका गिरने से मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही सीओ व पुलिस भी मौके पर पहुंचे. बोरन ऋषि का पुत्र कमल कुमार ऋषि (13) व चनक लाल ऋषि का पुत्र राजा कुमार ऋषि (13) उत्क्रमित मध्य विद्यालय […]

मनसाही (कटिहार) : प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा बलुआ मुसहरी टोला में शनिवार को दो बच्चों की ठनका गिरने से मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही सीओ व पुलिस भी मौके पर पहुंचे. बोरन ऋषि का पुत्र कमल कुमार ऋषि (13) व चनक लाल ऋषि का पुत्र राजा कुमार ऋषि (13) उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुसहरी बलुआ टोला में कक्षा सात में पढ़ते थे. दोनों विद्यालय से लौट कर दोपहर बाद बहियार जा रहे थे कि ठनका की चपेट में आ गये और दोनों की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही सीओ प्रभात कुमार, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. सीओ ने बताया कि दोनों के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >