कटिहार : कटिहार मजदूर संघ (इंटक) के जिलाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि रविवार को 11 बजे शिवमंदिर चौक वृंदावन गार्डेन में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की 44 वीं कार्यसमिति की बैठक होगी. सम्मेलन का उद्घाटन मत्स्य एवं पशुपालन विभाग मंत्री अवधेश कुमार सिंह करेंगे. अध्यक्षता चंद्रप्रकाश सिंह करेंगे.
सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि कांग्रेस विधायक शकिल अहमद खान, पूनम पासवान, मनोहर प्रसाद सिंह होंगे. मंत्री अवधेश कुमार सिंह श्रीकृष्ण गौशाला समिति में पौधरोपण करेंगे. कार्यक्रम को लेकर महामंत्री विनोद झा, अर्जुन यादव, प्रकाश महतो, कृष्ण कुमार झा, सुधीर, मोहन, दिनेश चंद्र, असित घोष, रंजन यादव, अर्जुन सिंह, प्रभात, जीवन राम, अमर शर्मा, योगेंद्र मेहता, हीरा, संजय, दीवाकर, बृजनंदन सिंह लगे हैं.
