टावर बदले जायेंगे या होंगे अपग्रेड

बीएसएनएल. ग्रामीण इलाकों में नहीं होगी सिग्नल गायब होने की समस्या साल के अंत तक इस जोन में 52 टू-जी व 52 थ्री-जी बीटीएस टॉवर इंस्टॉल किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इंस्टॉलेशन के लिए सीजीएमटी कार्यालय पटना को रिपोर्ट भेज दी गयी है. कटिहार : कोसी व पूर्णिया प्रमंडल के बीएसएनएल ग्रामीण […]

बीएसएनएल. ग्रामीण इलाकों में नहीं होगी सिग्नल गायब होने की समस्या

साल के अंत तक इस जोन में 52 टू-जी व 52 थ्री-जी बीटीएस टॉवर इंस्टॉल किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इंस्टॉलेशन के लिए सीजीएमटी कार्यालय पटना को रिपोर्ट भेज दी गयी है.
कटिहार : कोसी व पूर्णिया प्रमंडल के बीएसएनएल ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है. अब ग्रामीणों को सिग्नल गायब होने की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा. इस दिशा में बीएसएनएल के पदाधिकारी गंभीर हैं और कार्रवाई अमल में ला रहे हैं, ताकि ससमय उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा दी जा सके.
जिन इलाकों में पुराने बीटीएस टावर हैं उन्हें या तो बदला जायेगा या फिर अपग्रेड किया जायेगा. इसके लिए बाकायदा सर्वे का काम तकरीबन पूरा भी हो चुका है और जल्द ही बीटीएस इंस्टॉल किये जाने की संभावना है. विथ्या सागर, डिविजनल इंजीनियर, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट का कहना है कि इससे संबंधित सभी एसएसए से सर्वे रिपोर्ट मंगा ली गयी है. बीटीएस इंस्टॉलेशन के लिए अग्रेतर कार्रवाई के लिए सीजीएमटी कार्यालय पटना को रिपोर्ट भेज दी गयी है.
कहते हैं जीएमटीडी
इस बाबत आरएस वर्मा, जीएमटीडी, कटिहार कहते हैं कि चिन्हित जगहों पर जल्द ही बीटीएस टावर इंस्टॉल किये जायेंगे, ताकि कनेक्टिविटी की समस्या न रहे. ग्रामीण क्षेत्रों में नये बीटीएस टॉवर लगाये जाने के लिए सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. नये इक्विपमेंट के लिए सीजीएमटी कार्यालय पटना से पर्चेजिंग ऑर्डर आने का इंतजार है. ऑर्डर आने के साथ ही कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी.
टावर लगाने को मांगी अनुमति
नॉर्टल और अन्य निजी कंपनियों के लगे बीटीएस को बदलकर जेडटीइ के हाइटेक टावर इंस्टॉल किये जायेंगे, ताकि कनेक्टिविटी की समस्या को दूर की जा सके. इस बाबत जिले के हाजीपुर, हाजी कलीमुद्दीन चौक, एसडीओ सदर आफिस परिसर, तीन गछिया समेत कुछ अन्य जगहों को पहले चरण के लिए चिन्हित किया गया है. वहीं मनिहारी और बारसोई के अनुमंडल कार्यालय परिसर में टावर लगाने के लिए जीएमटीडी द्वारा जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है जिसमें इन दो जगहों पर टावर लगाने की अनुमति मांगी गयी है. अनुमति मिलते ही इन जगहों पर भी टॉवर इंस्टॉल कर दिये जायेंगे. साल के अंत तक इस जोन में 52 टू-जी व 52 थ्री-जी बीटीएस टॉवर इंस्टॉल किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >