कार्रवाई के आश्वासन के बाद स्कूल में तालाबंदी स्थगित

शंभुगंज : प्रखंड के बैदपुर पंचायत अंतर्गत प्रोन्नत मध्य विद्यालय सिलौटा में हो रहे अनियमितता को लेकर विद्यालय में तालाबंदी करने को लेकर बुधवार को मुखिया राजीव रंजन के नेतृत्व में ग्रामीण एकजुट हुए. मुखिया ने डीइओ बांका को उक्त बातों से अवगत कराया. जिस पर डीइओ द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापक पर दो दिनों के अंदर […]

शंभुगंज : प्रखंड के बैदपुर पंचायत अंतर्गत प्रोन्नत मध्य विद्यालय सिलौटा में हो रहे अनियमितता को लेकर विद्यालय में तालाबंदी करने को लेकर बुधवार को मुखिया राजीव रंजन के नेतृत्व में ग्रामीण एकजुट हुए. मुखिया ने डीइओ बांका को उक्त बातों से अवगत कराया. जिस पर डीइओ द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापक पर दो दिनों के अंदर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया. जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा तालाबंदी नहीं किया गया. विदित हो कि विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सरिता कुमारी पर आरोप हैं कि विगत दो वर्षों से विद्यालय के पठन – पाठन में अनियमितता की जा रही हैं. जबकि बीते छह माह से एमडीएम को बंद कर दी गयी हैं.

वहीं ग्रामीणों की शिकायत पर विद्यालय की अनियमितता को लेकर प्रभारी सरिता कुमारी को सहायक शिक्षक को प्रभार देने का निर्देश दिया गया. लेकिन अब तक प्रभारी के द्वारा सहायक को प्रभार नहीं दिया गया हैं. जिला से लेकर प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा कई बार लिखित आदेश देने के बाद भी अपना प्रभार नहीं दिये जाने को लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर प्रखंड मुख्यालय शंभुगंज के बीआरसी में योगदान करने को कहा गया. लेकिन पदाधिकारी के आदेश की धज्जियां उडाते हुए विद्यालय में जमी हुई हैं जिस कारण विद्यालय में अव्यवस्था की स्थिति कायम हो गयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >