विजिलेंस का छापा, बुकिंग क्लर्क व बिचौलिया गिरफ्तार

बिचौलिया से 13 व क्लर्क से चार टिकट बरामद पूछताछ के बाद क्लर्क को कटिहार ले गयी टीम आजमनगर (कटिहार) : पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार बारसोई बड़ी रेलखंड पर स्थित आजमनगर स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर मंगलवार को विजिलेंस ने छापेमारी की. इसमें एक बिचौलिया इम्तियाज सहित बुकिंग क्लर्क मो जावेद को गिरफ्तार कर […]

बिचौलिया से 13 व क्लर्क से चार टिकट बरामद

पूछताछ के बाद क्लर्क को कटिहार ले गयी टीम
आजमनगर (कटिहार) : पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार बारसोई बड़ी रेलखंड पर स्थित आजमनगर स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर मंगलवार को विजिलेंस ने छापेमारी की. इसमें एक बिचौलिया इम्तियाज सहित बुकिंग क्लर्क मो जावेद को गिरफ्तार कर विजिलेंस अपने साथ मुख्यालय ले गयी. बिचौलिये को विजिलेंस की टीम ने 13 टिकट गिनते हुए पकड़ा था. बुकिंग क्लर्क की डायरी से चार एसी के टिकट भी बरामद किये गये,
जिसके संबंध में क्लर्क ने विजिलेंस को बताया कि उक्त टिकट सीएमआइ कटिहार का है. इसके बाद विजिलेंस की टीम ने सीएमआइ से पुष्टि की, तो बताया कि हमारा कोटा कटिहार है. आजमनगर से टिकट बनाने का सवाल ही नहीं उठता. विजिलेंस की टीम ने बुकिंग क्लर्क से लंबी पूछताछ के बाद शाम सात बजे उसे लेकर सवारी ट्रेन से कटिहार रवाना हो गयी. विदित हो कि पहले भी आजमनगर स्टेशन में विजिलेंस का छापा पड़ चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >