कटिहार : उत्पाद पुलिस ने सोमवार को प्राणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो तथा बारसोई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर उत्पाद अवर निरीक्षक संजय कुमार सहित सैप जवान प्राणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी किये.
इस दौरान उत्पाद पुलिस ने मो आदिल व संदीप कुमार साह को शराब पीते गिरफ्तार किया. वहीं बारसोई थाना क्षेत्र में पुलिस के सहयोग से उत्पाद पुलिस ने छापेमारी की और खिदिरपुर से माधव चंद्रा अधिकारी को शराब पीते गिरफ्तार किया.
