चचेरे भाई ने नाबालिग बहन से किया दुष्कर्म

कटिहार : ले के अमदाबाद थाना क्षेत्र के झब्बू टोला में एक चचेरे भाई ने नाबालिग बहन से पहले दुष्कर्म किया, जब पीड़िता ने इसकी शिकायत पंचायत व परिजनों से करने की बात कही, तो आरोपी भाई ने उससे निकाह करने का प्रलोभन दिया. निकाह की बात पर नाबालिग ने इज्जत की खातिर यह बाद […]

कटिहार : ले के अमदाबाद थाना क्षेत्र के झब्बू टोला में एक चचेरे भाई ने नाबालिग बहन से पहले दुष्कर्म किया, जब पीड़िता ने इसकी शिकायत पंचायत व परिजनों से करने की बात कही, तो आरोपी भाई ने उससे निकाह करने का प्रलोभन दिया. निकाह की बात पर नाबालिग ने इज्जत की खातिर यह बाद किसी से नहीं कही. पीड़िता के चुप रहने का फायदा उठाते हुए निकाह के नाम पर आरोपी उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा.

इस दौरान नाबालिग बहन जब भी विरोध करती, तो वह शीघ्र विवाह करने की बात कह कर टालता रहता. पीड़िता गर्भवती हो गयी. पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, तो गांव में पंचायत बिठायी गयी. इसमें दोनों पक्ष के लोग व पंच शामिल थे. आरोपी पक्ष ने गर्भपात कराने के बाद ही निकाह की मंजूरी देने की बात कही. पंचायत के निर्णय पर पीड़िता का गर्भपात कराया गया.

चचेरे भाई ने…
गर्भपात कराने के बाद आरोपी शादी से मुकरने लगा. नाबालिग व उसके परिजन ने विवाह का दबाव आरोपी पर बनाया, लेकिन आरोपी और उसके परिवार शादी के लिए तैयार नहीं हुए. फिर गांव में पंचायत बैठी, तो आरोपी ने पंचायत की बात भी मानने से इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़िता महिला थाने पहुंची व शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण तथा गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए मो फरीद पिता मो हुसैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. महिला थानाध्यक्ष किरण बाला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
निकाह का प्रलोभन देकर करता रहा शारीरिक शोषण
गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, पीड़िता ने दर्ज करायी प्राथमिकी
मामला अमदाबाद थाना क्षेत्र के झब्बू टोला का

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >