जिला पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में 81 गिरफ्तार

जिला पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में 81 गिरफ्तार

कटिहार एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस ने गुरुवार की रात छापेमारी अभियान चलाकर कुल 81 लोगों को गिरफ्तार किया है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिला पुलिस ने थाना में दर्ज जघन्य कांड के आरोपित, न्यायालय द्वारा जारी वारंटी की गिरफ्तारी सहित शराब, मादक पदार्थ, चोरी, लूट, दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट, एससी एसटी एक्ट में फरार आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 81 आरोपित को गिरफ्तार किया है. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में कल 81 आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें कांड में गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 50 है. अजमानतीय वारंट में पांच अभियुक्त तथा जमानतीय वारंट में 26 आरोपित के विद्युत कार्रवाई की गई है. आर्म्स एक्ट के मामले में चार आरोपित, अपहरण के मामले में एक गिरफ्तार. पुलिस ने शराब के धंधेबाज के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 34 आरोपित को गिरफ्तार कर 19 लीटर शराब बरामद किया है. जिला पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर मोटर एक्ट उल्लंघन में 7.15 लाख रुपया जुर्माना राशि वसूला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >