चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक में कई निर्णय

कटिहार : नार्थ इस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नव गठित कार्यसमिति की बैठक रविवार को चैंबर भवन में हुई. अध्यक्ष गोपी तम्बाकूवाला ने अध्यक्षता की. चैंबर सचिव अजय कुमार सिंघानिया ने बताया कि सभी सदस्यों को पहचान पत्र निर्गत करने का निर्णय लिया गया है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कटिहार से […]

कटिहार : नार्थ इस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नव गठित कार्यसमिति की बैठक रविवार को चैंबर भवन में हुई. अध्यक्ष गोपी तम्बाकूवाला ने अध्यक्षता की. चैंबर सचिव अजय कुमार सिंघानिया ने बताया कि सभी सदस्यों को पहचान पत्र निर्गत करने का निर्णय लिया गया है.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कटिहार से बाहर के बैंकों का क्लीयरेंस करने में हो रही परेशानी के मद्देनजर एसबीआइ के क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ बैठक करने का भी निर्णय लिया गया. चैंबर में दूसरे जिले से आने वाले प्रतिनिधि को वहां के सदस्य के रूप में नामित किया गया. इसमें पूर्णिया से नीरज खेमका, किशनगंज से दिलीप डोकानियां, अररिया से अशोक गुप्ता, मधेपुरा से महेश सर्राफ, सुपौल से प्रमोद बोथरा,

नवगछिया अनुमंडल से किशन शर्मा को चैंबर में प्रतिनियुक्त करने के लिए नामित किया गया है. बैठक में सिवान के वरिष्ठ पत्रकार राजदेव रंजन की निर्मम हत्या की भर्त्सना की गया तथा सदस्यों ने मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. बैठक में अरविंद पटेल, अनिल चमरिया, विश्वनाथ मुकिम, बिमल सिंह बेगानी, नरेश शर्मा, अनिल यादुका, रवि महावत, राजकुमार मुरारका, संजय कटारूका, दिलीप केजरीवाल आदि सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >