सड़क हादसे में 8 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों में कोहराम

सड़क हादसे में 8 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों में कोहराम

फोटो. 13 घटना स्थल पर मौजूद परिजन व स्थानीय लोग आजमनगर मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने खेल रही बच्ची को कुचल दिया, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची लेकिन परिजनों ने मामला दर्ज नही कराने की बात कहते हुए पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया है. आजमनगर थाना क्षेत्र के बैरिया पंचायत अंतर्गत वार्ड 12 निवासी नूर आलम के 8 वर्षीय पुत्री शमा परवीन की सड़क हादसे में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है. बताते चलें कि बैरिया पंचायत वार्ड 12 निवासी नूर आलम के 8 वर्षीय बच्ची बांस बाड़ी में खेल रही थी. इसी बीच बच्ची को मिट्टी से लदे ट्रेक्टर ने रोंद दिया. जिससे मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बांस बाड़ी पहुंची तो अपने कलेजे के टुकड़े को मृत देखा. घटना को देख परिजनों बिलख उठे. उनके आंखो से आंसूओं का क्रंदन थम नही रहा था. आजमनगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा है कि सड़क हादसे में एक 8 वर्षीय बच्ची की मौत होने की जानकारी दी साथ ही शव को पोस्टमार्टम नहीं करने के लिए लिखित आवेदन देकर मिट्टी देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >