शराब सेवन के आरोप में दो को भेजा जेल

कटिहार : उत्पाद पुलिस व जिला पुलिस की ओर से चलाये जा रहे संयुक्त छापेमारी अभियान में गुरूवार को बलरामपुर थाना क्षेत्र के कटहल बाड़ी से पुलिस ने एक आरोपी को तथा मनसाही थाना क्षेत्र के सांझा से पुलिस ने एक आरोपी को शराब सेवन में गिरफ्तार किया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को ब्रेथ एनलाइजर […]

कटिहार : उत्पाद पुलिस व जिला पुलिस की ओर से चलाये जा रहे संयुक्त छापेमारी अभियान में गुरूवार को बलरामपुर थाना क्षेत्र के कटहल बाड़ी से पुलिस ने एक आरोपी को तथा मनसाही थाना क्षेत्र के सांझा से पुलिस ने एक आरोपी को शराब सेवन में गिरफ्तार किया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को ब्रेथ एनलाइजर की जांच रिपोर्ट के आधार पर उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के संशोधित धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

उत्पाद अधीक्षक अरूण कुमार मिश्रा ने बताया कि बलरामपुर व मनसाही थाना पुलिस के सहयोग से इन क्षेत्रों में उत्पाद पुलिस ने छापेमारी की. बलरामपुर से कमलेश यादव तथा सांझा से सिंहेश्वर यादव को गिरफ्तार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >