एनएफटीइ रहा दूसरे स्थान पर
2002 से इंप्लाइज यूनियन रहा है आगे : सचिव
कटिहार : श्रम मंत्रालय की देखरेख में भारत संचार निगम लिमिटेड के विभिन्न यूनियन के सदस्यता चुनाव में इंप्लाइज यूनियन का दबदबा रहा. 10 मई को संपन्न हुए इस चुनाव में कटिहार एसएसए में कुल 253 वोट थे. इसमें बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन ने बाजी मारते हुए कुल 146 वोट प्राप्त किये. दूसरे स्थान पर रहे नेशनल फेडरेशन ऑफ टेलीकॉम इम्लाइज को 77 वोट से संतोष करना पड़ा.
इस संबंध में इंप्लाइज यूनियन के सचिव एमके सिंह कहते हैं कि कटिहार एसएसए में वर्ष 2002 से ही हम आगे रहे हैं और यह सिलसिला आगे और बढ़ाया जायेगा. उन्होंने कहा कि पूरे देश में इंप्लाइज यूनियन का दबदबा है और अबकी बार हम दोबारा आगे हैं. इसका फायदा हमारे कर्मियों को भी मिलेगा. श्री सिंह कहते हैं कि अब जोरदार तरीके से सरकार से विभिन्न मांगों को ले रूपरेखा तैयार की जायेगी और सरकारी नीतियों के कारण बीएसएनएल को हो रहे घाटे से भी उबारा जायेगा. बता दें कि इस चुनाव में कुल 19 यूनियन के सदस्य मैदान में थे जिसमें दस यूनियन ही ऐसे रहे जो खाता खोल सके बाकी यूनियन को किसी सदस्य ने वोट नहीं किया.
किसे कितने पड़े वोट
बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन- 146
एनएफटीई, बीएसएनएल- 77
नेशनल यूनियन ऑफ बीएसएनएल वर्कर्स- 09
ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेस टेलीकॉम इंप्लाइज संगठन- 02
बीएसएनएल डेमोक्रेटिक इंप्लाइज यूनियन- 02
बीएसएनएल नेशनल टेली कम्यूनिकेशन स्टाफ यूनियन- 02
बीएसएनएल वर्कर्स राष्ट्रीय यूनियन- 02
टेली कम्यूनिकेशन इंप्लाइज प्रोग्रेसिव यूनियन- 01
बीएसएनएल स्टाफ यूनियन- 01
बीएसएनएल मजदूर संघ- 01
