भूमि विवाद में युवक घायल

जमीन की मापी का विरोध करने पर पीटा कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक को पीटकर घायल कर दिया. घटना को लेकर पीड़ित इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचा . घटना बाबत चिकित्सक ने नगर थाना पुलिस को सूचित कर इलाज आरंभ कर दिया. रामशीष पांडे को सूचना […]

जमीन की मापी का विरोध करने पर पीटा

कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक को पीटकर घायल कर दिया. घटना को लेकर पीड़ित इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचा . घटना बाबत चिकित्सक ने नगर थाना पुलिस को सूचित कर इलाज आरंभ कर दिया. रामशीष पांडे को सूचना मिली कि उसके जमीन पर कोई व्यक्ति जमीन की मापी कर रहा है.
रामशीष पांडे अपने पुत्र मास्टर रोहित के साथ जमीन पर इस्लामपुर पहुंचे. वहां कुछ लोगों को जमीन की मापी करते देख इसका विरोध किया तो वहां खड़े अजय साह, राजेश, संजीव कुमार दास, बिनोद कुमार साह ने रोहित की पिटायी शुरू कर दिया. बीच बचाव में रामाशीष पांडे के साथ भी हाथापायी की. रोहित को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >