परिवार में है शांति, तो बच्चे भी संस्कारित

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल कटिहार द्वारा दंपती शिविर कार्यशाला का आयोजन कटिहार : जैन अतिथि भवन में आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ती उग्रबिहारी, तपोमूर्ति मुनि श्री कमल कुमार जी के सानिध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल कटिहार द्वारा दंपती शिविर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत तेरापंथ महिला मंडल की […]

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल कटिहार द्वारा दंपती शिविर कार्यशाला का आयोजन

कटिहार : जैन अतिथि भवन में आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ती उग्रबिहारी, तपोमूर्ति मुनि श्री कमल कुमार जी के सानिध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल कटिहार द्वारा दंपती शिविर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत तेरापंथ महिला मंडल की बहनों द्वारा सुमधुर गीतिका से की गयी.
श्री कमल कुमार जी ने कहा कि दंपती यानी पति-पत्नी में यदि अच्छा तालमेल रहता है, तो पूरा परिवार खुशहाल होता है और परिवार में शांति बनी रहती है. हर व्यक्ति में बात कहने की कला होती है. कलापूर्ण तरीके से कही गयी बातें आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ाती हैं. क्रोध और आवेश में की गयी बातों से समस्याएं बढ़ती हैं. यदि परिवार में शांति बनी रहती है, तो बच्चों में भी अच्छे संस्कार आते हैं.
इसलिए हमें मन और वचन को अच्छा बनाये रखना चाहिये. जिस प्रकार दर्पण में चेहरा देखकर संवारते हैं, उसी प्रकार अपने अंदर के दर्पण में अपने आप को देखकर अंतर्मन को संवारें. मनुष्य प्रतिदिन यह चिंतन करे कि आज मैंने क्या क्या गलती की है और दोबारा इसे नहीं करने इसका प्रण ले. उन्होंने आचार्य श्री तुलसी का हवाला देते हुए कहा कि यदि व्यक्ति सुधरे, तो समाज और राष्ट्र स्वत: ही सुधर जायेगा.
मुनि कोमल कुमार जी ने कहा कि दंपती कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य यही है कि प्रत्येक परिवार के सदस्यों को सहनशील बनना चाहिये. सहन करने वाला व्यक्ति ही सफल होता है. जिस परिवार में सहनशीलता होती है उसकी जीवन रूपी गाड़ी कभी नहीं रुकती और गाड़ी का एक पहिया यदि पंक्चर भी हो जाये, तो गाड़ी मंजिल तक पहुंच ही जाती है. परिवार में पति और पत्नी गाड़ी के दो पहिये के समान हैं. मुनि अक्षय प्रकाश जी ने सहिष्णुता, समन्वय और सामंजस्य पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि ये तीन बातें आजकल परिवार में कम ही नजर आती हैं.
इस कारण तलाक जैसी कुरीति हमारे समाज में घर कर गयी है. उन्होंने महिला मंडल को धन्यवाद देते कहा कि ऐसे कार्यक्रम से समाज में बेशक जागरूकता आती है. इस मौके पर विजय सिंह कोठारी, अभय कुमार जैन, मनोज सुराणा, हनुमानमल नाहटा, वीरेंद्र संचेती, पप्पू बेगवानी, जयसिंह बेगानी समेत महिला मंडल की तमाम बहनें मौजूद थीं.
मेयर ने किया तुलसी मार्ग का उद्घाटन
कटिहार. जिले के विनोदपुर स्थित जैन अतिथि भवन के सामने मेयर विजय सिंह ने आचार्य तुलसी मार्ग का उद्घाटन किया. अग्रसेन भवन से भगत जी के मकान तक वाली सड़क का नामकरण आचार्य तुलसी मार्ग कर दिया गया है. जैन तेरापंथ धर्म संघ के तपो मुनि संत कमल कुमार जी के सानिध्य में यह कार्य संपन्न कराया गया.
मौके पर निगम पार्षद अरुण यादव, बिमल सिंह बेगानी, सभाध्यक्ष विजय सिंह कोठारी, अभय कुमार जैन, हनुमालमल नाहटा, राजेश पटावरी, मनोज सुराणा, विजय वैद, पप्पू बेगवानी, जशकरण संचेती, वीरेंद्र बैद, डॉ लीलाधर महेश्वरी, लड्डू सुराणा, कमल दास, सूरज प्रकाश राय समेत महिला मंडल की सदस्य मौजूद रहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >