दो गैलन शराब के साथ सेवानिवृत शिक्षक धराये

आजमनगर : थाना क्षेत्र के जोकर पंचायत में सोमवार की देर रात दो गैलन शराब के साथ एक सेवानिवृत शिक्षक को आजमनगर पुलिस के सहयोग से उत्पाद पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, सेवानिवृत्त शिक्षक भरत ऋषि बंगाल से शराब लाकर आजमनगर थाना क्षेत्र में आपूर्ति करने जा रहे थे. कुछ दिन पूर्व पुलिस […]

आजमनगर : थाना क्षेत्र के जोकर पंचायत में सोमवार की देर रात दो गैलन शराब के साथ एक सेवानिवृत शिक्षक को आजमनगर पुलिस के सहयोग से उत्पाद पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, सेवानिवृत्त शिक्षक भरत ऋषि बंगाल से शराब लाकर आजमनगर थाना क्षेत्र में आपूर्ति करने जा रहे थे. कुछ दिन पूर्व पुलिस कप्तान सिद्धार्थ मोहन जैन के निर्देश पर आजमनगर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल सर्च अभियान के दौरान एक बोतल बंगाल की ब्रांडेड हिमालयन गोल्ड शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था. दो गैलन शराब के साथ पकड़ में आये शिक्षक की कारस्तानी से लोग भी स्तब्ध हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >