7850 किलोग्राम जांवा गुड़ व 1080 लीटर देसी शराब किया बरामद

बरारी थाना क्षेत्र के शंकरगंज में पुलिस ने की छापेमारी

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शराब तस्कर, विक्रेता, निर्माता व शराबियों के विरुद्ध उत्पाद विभाग की छापेमारी लगातार जारी है. जिला समाहर्ता मनेश कुमार मीणा के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व व दिशा-निर्देश पर उत्पाद विभाग की अलग-अलग टीम जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी कर रही है. रविवार को उत्पाद विभाग की टीम ने बरारी थाना क्षेत्र के शंकरगंज में ड्रोन के मदद से छापेमारी की. उत्पाद पुलिस ने शंकरगंज के सभी शराब विक्रेता के घरों की तलाशी ली. इसके पश्चात घर के पीछे खेत- खलियान, खंडहर मकान, बांस के झाड़ियों में ड्रोन की मदद से छापेमारी की. इस दौरान खेत खलिहान एवं झाड़ियों से जावा गुड एवं अर्धनिर्मित बरामद किया. उत्पाद विभाग की टीम कोसी नदी के तटीय क्षेत्र में भी तलाशी ली. इस क्रम में भारी मात्रा में अर्ध निर्मित शराब बरामद की है. इस छापेमारी में उत्पाद विभाग के अधिकारी के साथ साथ उत्पाद बल व सैप जवान भी शामिल थे.

कहते हैं उत्पाद अधीक्षक

उत्पाद विभाग की ओर से की गयी कार्रवाई में 7850 किलोग्राम जावा गुड़ एवं 1080 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद की गयी. बरामद शराब को उत्पाद विभाग ने नष्ट कर दिया. इस संदर्भ में उत्पाद विभाग में उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर उत्पाद पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है.

सुभाष सिंह, उत्पाद अधीक्षक, कटिहार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

डीएस कॉलेज कटिहार में बीएड पाठ्यक्रम पर मंडराया संकट: बिना शिक्षकों के पांच विषयों की बांटी जा रही डिग्री, विवि प्रशासन की उदासीनता से मान्यता रद्द होने की कगार पर

शिलान्यास के दो साल बाद भी अधर में लटकी अमदाबाद-बंगाल सीमा सड़क: डेडलाइन बीते डेढ़ वर्ष हुए पूरे, महानंदा घाट जाने वाले राहगीर व सब्जी व्यवसायी बेहाल

कटिहार के दुर्गास्थान शनि मंदिर में शनिवार को उमड़ेगा आस्था का सैलाब: सुबह और शाम होगी भव्य सामूहिक आरती, पुजारी ने बताया पूजा का विशेष महत्व

कटिहार में गर्मी के बीच मौसम का यू-टर्न: आज 36 डिग्री तक जाएगा पारा, रविवार को तपेगा शहर; सोमवार से आंधी-पानी के साथ मिलेगी बड़ी राहत

यह भी पढ़ें >