जिला पुलिस की कार्रवाई में 77 गिरफ्तार

जिला पुलिस की कार्रवाई में 77 गिरफ्तार

कटिहार एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस ने थाना में दर्ज कांड में फरार आरोपित, शराब तस्कर, विक्रेता व शराबी तथा न्यायालय द्वारा जारी वारंट के मामले में 77 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की है. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना में दर्ज कांड निष्पादन को लेकर पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में 38 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिला पुलिस ने जमानतीय एवं अजमानतीय धारा में 39 लोगों पर कार्रवाई की है. जिला पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपित तथा दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट में दो आरोपित को गिरफ्तार किया है. जिला पुलिस ने शराब तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 27 लोगों को गिरफ्तार कर 179 लीटर शराब बरामद किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >