प्रचार-प्रसार की तैयारी कर रहे उम्मीदवार

प्रचार-प्रसार की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आजमनगर. मई में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार के लिए उम्मीदवार आदेश लेने की जुगत में जुटे गये हैं. वाहन, ध्वनि विस्तारक यंत्र, पोस्टर-बैनर आदि की जानकारी जुटाने में प्रत्याशी लगे हैं. मालूम हो कि आचार संहिता के मद्देनजर उम्मीदवार को पोस्टर-बैनर बनवाने का आदेश निर्गत किया […]

प्रचार-प्रसार की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आजमनगर. मई में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार के लिए उम्मीदवार आदेश लेने की जुगत में जुटे गये हैं. वाहन, ध्वनि विस्तारक यंत्र, पोस्टर-बैनर आदि की जानकारी जुटाने में प्रत्याशी लगे हैं. मालूम हो कि आचार संहिता के मद्देनजर उम्मीदवार को पोस्टर-बैनर बनवाने का आदेश निर्गत किया जायेगा. प्रखंड मुख्यालय आजमनगर में निर्वाची पदाधिकारी पूरण साह के द्वारा विभिन्न पदों से नामांकन करने वाले अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्न आवंटित किये गये और कई आवश्यक जानकारियां दी गयीं. देर शाम तक चुनाव संबंधित कार्यों को मूर्त रूप देने में निर्वाची पदाधिकारी जुटे हुए थे. साथ ही धारा 144 की परिधि में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. सभागार में चुनाव संबंधित कार्यों का निष्पादन करने कर्मचारी लगे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >