विषाक्त पदार्थ का किया सेवन

विषाक्त पदार्थ का किया सेवन प्रतिनिधि, कटिहार, कदवा थाना क्षेत्र के सगुनिया निवासी जावेद आलम की पत्नी को गंभीर अवस्था में दुर्गागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया है. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. महिला की गंभीर अवस्था को देख चिकित्सक ने नगर थाना पुलिस को सूचित […]

विषाक्त पदार्थ का किया सेवन प्रतिनिधि, कटिहार, कदवा थाना क्षेत्र के सगुनिया निवासी जावेद आलम की पत्नी को गंभीर अवस्था में दुर्गागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया है. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. महिला की गंभीर अवस्था को देख चिकित्सक ने नगर थाना पुलिस को सूचित कर पुलिस को सूचना देकर महिला का इलाज आरंभ कर दिया. चिकित्सक डॉ एसपी साह ने बताया कि महिला की स्थिति विषाक्त पदार्थ के सेवन से बिगड़ी है. वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक कलेश में महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया है. युवक हुआ अचेत————-प्रतिनिधि, कटिहार, हसनगंज थाना क्षेत्र निवासी मोहन मंडल पिता दीपक मंडल बुधवार को कटिहार आया था. गर्ल्स स्कूल रोड में वह मोटरसाइकिल खड़ी करने के क्रम में अचेत हो गया. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. तथा उसके परिजनों को सूचित कर दिया. चिकित्सक ने पीड़ित को सदर अस्पताल में भरती कर लिया तथा उसके मोटरसाइकिल को नगर थाना परिसर में रखा गया है. सड़क हादसा में घायल——————-प्रतिनिधि, कअिहार, कदवा थाना क्षेत्र के भोला डांगी निवासी मो मेहबूब पिता युनूस को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भरती कराया गया. चिकित्सक ने बताया कि सड़क हादसा में मेहबूब घायल हुआ है. जिसका इलाज हो रहा है. घटना को लेकर स्थानीय पुलिस घायल का बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >